नशे में पानी में गिरने से युवक से मौत:फर्रुखाबाद में सड़क किनारे पड़ा मिला था शव, जांच जारी


फर्रुखाबाद के कादरी गेट थाना क्षेत्र में सातनपुर मंडी के पास रविवार को एक युवक का शव मिला। लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को मोर्चरी भेजा। मृतक की पहचान हरदोई जिले के हरपालपुर थाना क्षेत्र निवासी सबित अग्निहोत्री (38) के रूप में हुई। सबित पिछले पांच साल से फर्रुखाबाद शहर में एक व्यक्ति के यहां नौकरी कर रहा था। वह लेंटर डालने वाली मशीन चलाता था। सबित के भाई अमित ने बताया कि रविवार सुबह उन्हें फोन पर भाई की मौत की जानकारी मिली। इसके बाद वह परिवार के साथ पोस्टमार्टम के लिए फर्रुखाबाद आए। बताया गया सबित का शव सातनपुर मंडी के पास सड़क किनारे पड़ा था। बताया गया कि वह शराब के नशे में गिर गया था और काफी देर तक वहीं पड़ा रहा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सबित के शराब पिए होने की पुष्टि हुई है। मौत की वजह पानी बताई गई है। कादरीगेट थाना प्रभारी कपिल चौधरी ने बताया युवक शराब में नशे में था। वह सड़क किनारे पड़ा था। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *