जनता के मुसीबत के समय न संडे-मनाते हैं न मंडे:लिपिक से भाजपा विधायक बोलीं- आज ही कच्चा नाला बनवाओ, ये लोग कहां सोएंगे


शाहजहांपुर में रविवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे भाजपा विधायक सलोना कुशवाहा ने निगोही नगर पंचायत के लिपिक दानिश खां को फोन पर नसीहत दी। उन्होंने कहा कि जनता की मुसीबत में संडे या मंडे नहीं मनाना चाहिए। विधायक ने लिपिक से छुट्टी के बजाय लोगों की समस्या हल करने को कहा। उन्होंने शाम करीब साढ़े छह बजे इस 2 मिनट के वीडियो को खुद अपनी फेसबुक पर शेयर किया है। दरअसल, पिछले दो दिन से शाहजहांपुर में बारिश हो रही है, जिससे फसलें बर्बाद हो गई हैं और घरों में पानी घुस गया है। जिला मुख्यालय से करीब तीस किलोमीटर दूर तिलहर विधानसभा क्षेत्र के निगोही की नई बस्ती गौटिया में ग्रामीणों ने विधायक से जलभराव की शिकायत की थी। घरों में घुस रहा पानी रविवार दोपहर विधायक सलोना कुशवाहा फसल देखने निकली थीं, तभी ग्रामीणों ने उन्हें रोककर घरों में पानी घुसने और नाला न होने की समस्या बताई। विधायक ने तुरंत लिपिक दानिश खां को फोन कर जेसीबी से कच्चा नाला बनवाने को कहा, ताकि घरों से पानी निकल सके। लिपिक ने संडे होने की बात कही तो विधायक ने जोर देकर कहा कि जनता की मुसीबत में संडे-मंडे नहीं होता। उन्होंने कहा कि रात भर लोग कहां सोएंगे और सांप भी निकलने लगे हैं। विधायक ने बताया कि ग्रामीण सुबह से फोन कर रहे थे, लेकिन आपने उठाया नहीं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *