- Hindi News
- Business
- IRCTC Festival Special Train Booking | Mumbai Chennai Route Schedule Update
नई दिल्ली5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

दिवाली और दशहरा के दौरान ट्रेनों में होने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे 102 फेस्टिव स्पेशल ट्रेनें चलाएगी। आज से इन स्पेशल ट्रेनों के लिए टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है। इनमें सफर करने के लिए स्पेशल चार्जेस देना होगा।
10 अक्टूबर से 24 नवंबर के बीच चलने वाली ये स्पेशल ट्रेनें मुंबई, चेन्नई, लातूर, कोल्हापुर और कलबुर्गी जैसे शहरों के बीच कनेक्टिविटी बढ़ाएंगी।
इन ट्रेनों में IRCTC के एप और ऑफिशियल वेबसाइट (irctc.co.in), रेलवे के रिजर्वेशन सेंटर और RailOne एप के जरिए टिकट बुक कर सकते हैं।

