अमेठी में तालाब किनारे फिसलकर गिरा 14 साल का किशोर:अस्पताल में दम तोड़ा, मछली पकड़ते समय हादसा


अमेठी के जामो थाना क्षेत्र में एक किशोर की तालाब किनारे फिसलकर गिरने से मौत हो गई। 14 वर्षीय अंकुश अपने परिजनों के साथ तालाब में मछली पकड़ने गया था, तभी यह घटना हुई। लोरिकापुर गांव का रहने वाला अंकुश पुत्र रमेश कुमार आज सुबह करीब आठ बजे अपने परिजनों के साथ तालाबके मछली पकड़ने गया था इसी बेच वो तालाब किनारे खेत की मेड़ पर दौड़ने लगा।इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गिर गया। गिरने से उसे गंभीर चोटें आईं। परिजन तुरंत उसे पास के जामो सीएचसी लेकर पहुँचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को अस्पताल से डेथ मेमो मिला, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और विधिक कार्यवाहीके जुट गई है। थाना प्रभारी विनोद सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *