सहार में जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के नए पदाधिकारी चुने:संतोष राजपूत अध्यक्ष, नसीम खान मंत्री और रामनिवास कोषाध्यक्ष बने


सहार, औरैया में उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ, ब्लॉक इकाई का त्रिवार्षिक अधिवेशन और शैक्षिक संगोष्ठी हुई। इस दौरान ब्लॉक इकाई के चुनाव भी कराए गए। चुनाव प्रक्रिया पर्यवेक्षक आशीष मिश्रा (मंडल उपाध्यक्ष), चुनाव अधिकारी मनोज पांडेय (ब्लॉक अध्यक्ष भाग्यनगर) और जिला मंत्री हरवंश राजपूत की देखरेख में हुई। शिक्षकों ने चुनाव में भाग लेकर नई कार्यकारिणी का गठन किया। संतोष राजपूत को ब्लॉक अध्यक्ष, नसीम खान को ब्लॉक मंत्री और रामनिवास कठेरिया को ब्लॉक कोषाध्यक्ष चुना गया। सत्येंद्र कुमार, रामकुमार और ऊषा राजपूत उपाध्यक्ष बने। संध्या शर्मा, अजय सिंह और गोविंद सिंह संयुक्त मंत्री चुने गए। अमित पोरवाल आय-व्यय निरीक्षक और अरविंद राजपूत लेखाकार बने। नए पदाधिकारियों का शिक्षकों ने स्वागत किया। इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष पंकज कठेरिया समेत कई शिक्षक मौजूद थे। शिक्षकों ने संगठन को मजबूत करने, शिक्षक हितों के लिए काम करने और शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने का संकल्प लिया। पदाधिकारियों ने सभी शिक्षकों का आभार जताया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *