![]()
पितृ पक्ष के पावन अवसर पर पितरों के उद्धार और तर्पण-पूजन के उद्देश्य से रविवार को सफदरगंज क्षेत्र के ग्राम फत्तापुर किठुरी निवासी किशोरी शरण शुक्ला एवं जय देवी शुक्ला विभिन्न प्रमुख तीर्थ स्थलों की धार्मिक यात्रा के लिए रवाना हुए। इस अवसर पर परिजनों और ग्रामीणों ने उन्हें मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं देकर विदा किया। इस धार्मिक यात्रा के अंतर्गत वे अयोध्या धाम, भरत कुंड, काशी विश्वनाथ और गया जी धाम में पितरों के निमित्त विधिवत श्राद्ध व पूजन संपन्न करेंगे। इसके साथ ही यात्रा के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम, ओडिशा स्थित लिंगराज मंदिर, जगन्नाथ पुरी, साक्षी गोपाल, मां विंध्याचल धाम, चित्रकूट धाम, तीर्थराज प्रयागराज और नैमिषारण्य तीर्थ के दर्शन-पूजन भी शामिल हैं। इन सभी प्रमुख धामों में धार्मिक अनुष्ठान पूर्ण करने के पश्चात वे पुनः अपने ग्राम वापस लौटेंगे।
Source link
बाराबंकी से तीर्थ स्थलों की यात्रा पर श्रद्धालु रवाना:पितरों के उद्धार के लिए जगन्नाथपुरी और नैमिषारण्य तीर्थ में करेंगे पूजा