![]()
श्रावस्ती में 3 दिनों से लगातार हो रही बारिश और शनिवार सुबह से चल रही तेज हवाओं ने बिजली आपूर्ति व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। भिनगा, इकौना और जमुनहा समेत जिले के कई इलाकों में बिजली लाइनों पर पेड़ और उनकी बड़ी शाखाएं गिरने से तार और पोल क्षतिग्रस्त हो गए। कई जगह ट्रांसफार्मर भी गिरने की सूचना है। विद्युत विभाग ने शनिवार रात करीब 9:40 बजे जानकारी दी कि जिले में लगभग 1,320 बिजली के पोल टूट गए हैं। इसके चलते ज्यादातर क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित है। 33 केवी, 11 केवी और एलटी लाइन के पोल टूटे विद्युत विभाग के अनुसार, टूटे पोल में 33 केवी, 11 केवी और एलटी लाइन के पोल शामिल हैं। लगातार बारिश और तेज हवाओं के कारण बिजली के बुनियादी ढांचे को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा है। शुक्रवार को बारिश के दौरान हवा बंद रहने से कुछ इलाकों में कुछ घंटों के लिए आपूर्ति बहाल की गई थी, लेकिन शनिवार सुबह तेज हवा और बारिश शुरू होने के बाद कई जगह फिर पेड़ और बिजली के पोल गिर गए। इससे ज्यादातर क्षेत्रों में आपूर्ति दोबारा बाधित हो गई। पेट्रोलिंग और मरम्मत में आ रही परेशानी विद्युत विभाग के मुताबिक, लगातार बारिश और अंधेरे के कारण बिजली लाइनों की पेट्रोलिंग करना और फाल्ट तलाशना जोखिम भरा हो गया है। मौसम अनुकूल होने पर टीमें प्रभावित लाइनों की जांच करेंगी। इसके बाद टूटे पोल, क्षतिग्रस्त तारों और गिरे ट्रांसफार्मरों की मरम्मत का काम शुरू किया जाएगा। विभाग ने बताया कि नुकसान अधिक होने के कारण बिजली व्यवस्था पूरी तरह सामान्य होने में कई दिन लग सकते हैं। हालांकि, जिले में कितने गांवों और कस्बों की बिजली आपूर्ति बाधित है, इसकी वास्तविक संख्या विभाग की ओर से उपलब्ध नहीं कराई गई। बिजली के टूटे तारों से दूर रहने की अपील विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से धैर्य बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। विभागीय कर्मचारियों के अनुसार, विषम परिस्थितियों के बावजूद आपूर्ति बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं। विभाग ने चेतावनी दी है कि कहीं बिजली का तार जमीन पर गिरा हो, बिजली लाइन पर पेड़ गिरा हो या तार से चिंगारी निकल रही हो तो उसके पास न जाएं। दूसरों को भी वहां जाने से रोकें और सुरक्षित दूरी बनाए रखते हुए संबंधित बिजली उपकेंद्र को सूचना दें या हेल्पलाइन नंबर 1912 पर शिकायत दर्ज कराएं।
—————————– ये खबर भी पढ़ें- कानपुर कारोबारी हत्याकांड, मां ने कहा था- इनका कुछ करो:अय्याशी से परेशान बेटे ने हत्या कराई; अब करोड़ों का व्यापार कौन संभालेगा? करोड़पति परिवार। परिवार में कलह और अविश्वास। पिता-बेटे के बीच बढ़ती दूरी। यह कहानी कानपुर के करोड़पति दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड से जुड़ी है। पुलिस की जांच में परिवार के भीतर लंबे समय से चल रही खींचतान की कई परतें सामने आई हैं। पढ़ें पूरी खबर
Source link
श्रावस्ती में आंधी-बारिश से बिजली व्यवस्था ध्वस्त, 1320 पोल टूटे:तेज हवाओं ने बढ़ाई मुश्किलें, पेड़ गिरने से तार-पोल क्षतिग्रस्त; आपूर्ति बाधित