कानपुर में बारिश-तेज हवा से बिजली सप्लाई बाधित:20 HT-LT पोल क्षतिग्रस्त,15 ट्रांसफॉर्मरों मे फाल्ट, केस्को ने कहा- तेजी से हो रहा काम


कानपुर में शुक्रवार से शनिवार रात तक लगातार हो रही बारिश और तेज हवाओं का असर बिजली आपूर्ति पर भी पड़ा। शहर के अलग-अलग इलाकों में पोल गिरने और पेड़ों के HT लाइन पर गिरने से कई जगह बिजली सप्लाई बाधित हुई। केस्को ने कर्मचारियों की टीमें लगाकर फाल्ट ठीक कराने का काम शुरू कराया। केस्को के मीडिया प्रभारी देवेंद्र वर्मा के मुताबिक, बारिश और तेज हवाओं के कारण शहर में कई जगह बिजली के फाल्ट हुए। इस दौरान कुल 8 बिजली के पोल गिरकर क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि करीब 20 HT और LT पोल भी प्रभावित हुए। 15 डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफॉर्मरों में आई खराबी
बारिश के दौरान 15 डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफॉर्मरों में तकनीकी खराबी आ गई। केस्को कर्मचारियों को मौके पर भेजकर अधिकांश खराबियां दुरुस्त करा दी गई हैं। इसके अलावा कई स्थानों पर पेड़ों के HT लाइन पर गिरने से भी सप्लाई बाधित हुई। बारिश के कारण कुछ फाल्ट ढूंढने में आई दिक्कत
देवेंद्र वर्मा ने बताया कि शनिवार शाम को बारिश धीमी हुई है। कुछ इलाकों में ऐसे फाल्ट हैं, जिन्हें कर्मचारियों की मदद से तलाशा जा रहा है। इन फाल्ट को भी जल्द से जल्द ठीक कराने का काम तेजी से किया जा रहा है। केस्को के मुताबिक, अधिकांश फाल्ट ठीक करा दिए गए हैं, जबकि बारिश के कारण जिन स्थानों पर अभी काम पूरा नहीं हो सका है, वहां टीमें लगातार काम कर रही हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *