ट्रक ने स्कूटी सवार ननद-भाभी को रौंदा:हादसे में ननद की मौत; भाभी लखनऊ रेफर, ट्रक चालक हिरासत में


सीतापुर के शनिवार शाम करीब 7 बजे एनएच-30 पर तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार ननद-भाभी को टक्कर मार दी। हादसे में 24 साल की ननद की मौत हो गई। भाभी गंभीर घायल हैं। घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ हायर सेंटर रेफर किया गया। पुलिस ने ट्रक और चालक को हिरासत में ले लिया है। मामला महोली कोतवाली क्षेत्र का है। पीछे से ट्रक ने स्कूटी में मारी टक्कर महोली कस्बे के सोनारन टोला निवासी सिमरन (24) पुत्री कौशल रस्तोगी शनिवार शाम अपनी भाभी प्रिंसी पत्नी श्रजल रस्तोगी के साथ स्कूटी से घर लौट रही थीं। सतलोक आश्रम के पास एनएच-30 पर पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। अस्पताल में सिमरन को मृत घोषित किया हादसे के बाद राहगीरों और आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर महोली कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने सिमरन को मृत घोषित कर दिया। प्रिंसी की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें लखनऊ रेफर किया गया। भागने की कोशिश कर रहा था चालक हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भागने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने पीछा कर ट्रक समेत चालक को पकड़ लिया। पुलिस हादसे की परिस्थितियों और चालक की भूमिका की जांच कर रही है। पुलिस ने सिमरन के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *