![]()
गोंडा के करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हटही गांव के रहने वाले पिता प्रमोद कुमार गौतम की पिटाई से बीते गुरुवार रात 9 बजे 6 साल की बेटी महक की मौत हो गई थी। कर्नलगंज कोतवाली पुलिस ने महक का कल शुक्रवार को देर शाम पोस्टमार्टम कराया है। जहां आज शनिवार सुबह 11:00 बजे पीएम रिपोर्ट सामने आई है पीएम रिपोर्ट में 6 वर्षीय महक की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। मौत का कारण जानने के लिए भी बिसरा प्रिजर्व करके जांच के लिए भेजा गया है अब दूसरा रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। आरोप था कि प्रमोद कुमार गौतम चिकन बनाने के लिए मुर्गा लेकर आए थे। अपनी पत्नी लक्ष्मी बनाने के लिए दिया। पत्नी ने बनाने से मना किया। पत्नी की पिटाई कर दी। जब माता-पिता बचाने आए तो माता-पिता की पिटाई कर दी। इस दौरान जब पत्नी लक्ष्मी भाग कर छिप गई तो गुस्से में आकर अपनी 6 साल की बेटी महक की भी पिटाई कर दी थी, जिससे उसकी मौत हो गई थी। मृतक महक की दादी रामादेवी ने अपने बेटे प्रमोद कुमार गौतम पर डंडे से पिटाई करके हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस को इन्होंने बताया है कि गुरुवार को मेरा बेटा प्रमोद चिकन बनाने के लिए मुर्गा लेकर आया था उसकी पत्नी ने बनाने से मना किया। पहले पत्नी के साथ मारपीट किया फिर हम लोगों ने जब मना किया तो हम लोगों के साथ मारपीट किया। फिर अपनी बेटी में को भी डंडे से मार दिया जिससे उसकी मौत हो गई हम चाहते हैं पुलिस पूरे मामले में कठोर कार्रवाई करें। कर्नलगंज कोतवाल नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। सभी बिंदुओं पर करनैलगंज कोतवाली पुलिस द्वारा पूरे मामले को लेकर जांच की जा रही है मृतक महक का आज शनिवार को सुबह परिजनों द्वारा रीति रिवाज से अंतिम संस्कार भी कर दिया गया है।
Source link
महक हत्याकांड, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं:बिसरा प्रिजर्व, गोंडा में चिकन न बनाने पर पिता ने पत्नी का गुस्सा बेटी पर उतारा था