ओम शिवालय गणेश में महोत्सव:गणपति बप्पा को लगाया 56 भोग, श्रद्धालुओं ने उत्साह से मनाया पर्व


अयोध्या में ओम शिवालय परिवार की ओर से गणेश महोत्सव धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ गणपति बप्पा का पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की। महोत्सव के अवसर पर 56 भोग सजाया गया। इसमें विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का भोग भगवान गणेश को अर्पित किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के दौरान भक्तों में उत्साह और उमंग का माहौल रहा। श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा के जयकारे लगाए और परिवार की सुख-शांति के लिए प्रार्थना की। ओम शिवालय परिवार की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *