मनु कुमार सिंह | प्रतापगढ़1 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

प्रतापगढ़ में भारी बारिश, जलभराव और चक्रवात की चेतावनी के कारण आज कक्षा 1 से 12 तक के स्कूल बंद रहेंगे। जिलाधिकारी के निर्देश पर 26 सितंबर 2026 को छात्रों के लिए अवकाश घोषित किया गया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवव्रत सिंह ने कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों में अवकाश का आदेश दिया। वहीं, जिला विद्यालय निरीक्षक ओमकार राणा ने कक्षा 9 से 12 तक के स्कूलों में भी पढ़ाई बंद रखने को कहा है।
हालांकि, शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों को स्कूल में उपस्थित रहकर विभागीय काम पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं।
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने ऑरेंज अलर्ट के मद्देनजर लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। आपदा विशेषज्ञ अनुपम शेखर तिवारी ने तेज बारिश और बिजली चमकने की संभावना जताई है। प्रशासन ने बेवजह घर से न निकलने, पुरानी इमारतों व नदी-नालों से दूर रहने की सलाह दी है।
