Skip to content
Saturday, September 26, 2026
  • Home
  • business
  • crime
  • india
  • politics
  • rashifal
  • sports
  • tech
  • uttar pradesh
  • Uttarakhand
  • videsh

chaupal khabar

Random posts
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Home
  • business
  • crime
  • india
  • politics
  • rashifal
  • sports
  • tech
  • uttar pradesh
  • Uttarakhand
  • videsh

chaupal khabar

Random posts
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Home
  • uttar pradesh
  • नोएडा में 4 लोगों से ठगे 95 लाख:जमीन, बैंक खाते और टेलीग्राम पर निवेश के नाम पर की गई ठगी, जांच कर रही पुलिस
  • uttar pradesh

नोएडा में 4 लोगों से ठगे 95 लाख:जमीन, बैंक खाते और टेलीग्राम पर निवेश के नाम पर की गई ठगी, जांच कर रही पुलिस

rrshuklaji@gmail.com2 hours ago01 mins


साइबर अपराधियों ने अलग-अलग तरीकों से चार लोगों से करीब 95.69 लाख रुपये ठग लिए। किसी से जमीन खरीदने के नाम पर रकम हड़पी गई तो किसी के बैंक खाते से फर्जी तरीके से पैसे निकाले गए। वहीं एक पीड़ित को टेलीग्राम पर पार्ट टाइम काम और निवेश का झांसा देकर 6.69 लाख रुपये ठग लिए गए। चारों मामलों में साइबर थाने में गुरुवार को मुकदमे दर्ज किए गए हैं। बिना बताए और जमीन खरीद के नाम पर ठगी
इलाहाबास गांव निवासी सुनील से जुड़ा है। उनकी शिकायत के अनुसार साइबर अपराधियों ने बैंक खाते से बिना जानकारी के 19 लाख रुपये निकालकर दूसरे खाते में भेज दिए। शिकायत में घटना की तारीख 15 अक्तूबर 2025 बताई गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दूसरे मामले में ग्रेटर नोएडा निवासी शशांक शेखर से जमीन खरीदने के नाम पर ठगी की गई। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपियों ने जमीन खरीदने का ऑनलाइन प्रचार किया और इसके जरिए उनसे संपर्क किया। 7 नवंबर 2024 से 22 जुलाई 2025 के बीच हुई धोखाधड़ी में उनके साथ 55 लाख रुपये की ठगी होने का आरोप है। साइबर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया है। इंटरनेट बैंकिंग और टेलीग्राम से जोड़कर ठगी
सेक्टर 142 निवासी प्रद्युम्न कुमार तोमर के खाते से 15 लाख रुपये की धोखाधड़ी हुई। शिकायत के मुताबिक अज्ञात साइबर अपराधियों ने बैंक के खाते से इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से रकम की अनधिकृत निकासी और स्थानांतरण किया। घटना 14 नवंबर 2025 की बताई गई है। पीड़ित ने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत की थी। ग्रेनो वेस्ट की शर्मिष्ठा बनर्जी का है। उनकी शिकायत के मुताबिक अक्टूबर-नवंबर 2024 में टेलीग्राम के जरिए कुछ लोगों ने उनसे संपर्क किया। आरोपियों ने पार्ट टाइम ऑनलाइन काम और निवेश के नाम पर रकम लगाने पर मुनाफा देने का भरोसा दिया। इसके बाद अलग-अलग बहाने बनाकर उनसे लगातार रकम जमा कराई गई। पीड़िता ने करीब 6.69 लाख रुपये ट्रांसफर किए।

Source link

Tagged: Bank Account Theft Cyber Crime Noida Cyber Police Investigation financial fraud Noida Cyber Fraud Noida News Online Fraud Telegram Investment Scam

Post navigation

Previous: MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने इस्तांबुल में लहराया परचम:92.5 किलो वजन उठाकर एशियन चैंपियनशिप में जीता सिल्वर
Next: संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में छह महीने से अधूरा गेट निर्माण:78 लाख की परियोजना में दो द्वार बनने हैं, दो महीने में पूर्वी द्वार होगा तैयार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

बागपत में बाइक सवार दो भाइयों पर लाठी-डंडों से हमला:दोनों गंभीर घायल, एक के हाथ-पैर की हड्डी टूटी; पुरानी रंजिश में केस दर्ज, तलाश जारी

rrshuklaji@gmail.com3 minutes ago 0

लखीमपुर-खीरी में कच्ची दीवार गिरने से 3 लोगों की मौत:मलबे में दबे मिले पति-पत्नी और 10 साल का बेटा, रहमतपुर गांव में तेज बारिश के कारण हादसा

rrshuklaji@gmail.com18 minutes ago 0

घाटमपुर में बंबा की पटरी कटी, गांव में घुसा पानी:ग्रामीणों ने मिट्टी की बोरियां डालकर रोका बहाव, प्रशासन को दी सूचना

rrshuklaji@gmail.com34 minutes ago 0

Pratapgarh School Holiday | Heavy Rain Cyclone Alert 2026

rrshuklaji@gmail.com48 minutes ago 0

Trending News

uttar pradesh
बागपत में बाइक सवार दो भाइयों पर लाठी-डंडों से हमला:दोनों गंभीर घायल, एक के हाथ-पैर की हड्डी टूटी; पुरानी रंजिश में केस दर्ज, तलाश जारी

Recent Posts

  • बागपत में बाइक सवार दो भाइयों पर लाठी-डंडों से हमला:दोनों गंभीर घायल, एक के हाथ-पैर की हड्डी टूटी; पुरानी रंजिश में केस दर्ज, तलाश जारी
  • Trump Rejects Iran Ceasefire Proposal
  • लखीमपुर-खीरी में कच्ची दीवार गिरने से 3 लोगों की मौत:मलबे में दबे मिले पति-पत्नी और 10 साल का बेटा, रहमतपुर गांव में तेज बारिश के कारण हादसा
  • घाटमपुर में बंबा की पटरी कटी, गांव में घुसा पानी:ग्रामीणों ने मिट्टी की बोरियां डालकर रोका बहाव, प्रशासन को दी सूचना
  • Pratapgarh School Holiday | Heavy Rain Cyclone Alert 2026

Archives

  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.