UP Schools Closed Due To Heavy Rain

  • Hindi News
  • National
  • UP Schools Closed Due To Heavy Rain | Odisha Chhattisgarh Jharkhand Alert

नई दिल्ली2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अर्नब चक्रवात के असर से ओडिशा में कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। बारिश का सिस्टम अब दक्षिण छत्तीसगढ़ से उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ रहा है। इसके चलते छत्तीसगढ़, झारखंड और मध्यप्रदेश में भी भारी बारिश का अलर्ट है ।

चक्रवात के असर से उत्तरप्रदेश में शुक्रवार को बारिश के साथ 50 किमी प्रतिघंटे की स्पीड से हवाएं भी चलीं। भारी बारिश के अलर्ट के चलते शनिवार को 13 जिलों में 8वीं तक स्कूल बंद रहेंगे। इनमें लखनऊ, गोरखपुर, शाहजहांपुर, अमेठी, चित्रकूट, प्रयागराज, लखीमपुर, बहराइच और बस्ती शामिल हैं।

बंगाल की खाड़ी से उठे डिप्रेशन से मध्य प्रदेश में स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। इस चलते 25 और 26 सितंबर को 13 जिलों में भारी बारिश की संभावना है। सतना जिले में नर्सरी से आठवीं तक के स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है।

झारखंड में भी बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र का असर है। जमशेदपुर में तीन दिनों से तेज बारिश हो रही है। शहर के कई इलाकों में पानी भर गया है। स्वर्णरेखा और खरकई नदियां डेंजर लेवल पर बह रही हैं।

सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति

देशभर से मौसम की तस्वीरें…

ओडिशा के मयूरभंज एक कार बाढ़ के पानी में बह गई। कार में सवार दो लोग 2 घंटे तक फंसे रहे। स्थानीय लोगों ने बचाया।

ओडिशा के मयूरभंज एक कार बाढ़ के पानी में बह गई। कार में सवार दो लोग 2 घंटे तक फंसे रहे। स्थानीय लोगों ने बचाया।

लखनऊ में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। शहर की मुख्य सड़कें डूब गई हैं।

लखनऊ में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। शहर की मुख्य सड़कें डूब गई हैं।

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर-बीजापुर नेशनल हाईवे-63 पर बारिश का पानी भर गया है।

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर-बीजापुर नेशनल हाईवे-63 पर बारिश का पानी भर गया है।

बेगूसराय में एक युवक पैर फिसलने से गंगा नदी में जा गिरा। गोताखोरों ने उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

बेगूसराय में एक युवक पैर फिसलने से गंगा नदी में जा गिरा। गोताखोरों ने उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

जबलपुर में लगातार बारिश के चलते शुक्रवार शाम 6 बजे बरगी बांध के 5 गेट एक-एक मीटर तक खोले गए।

जबलपुर में लगातार बारिश के चलते शुक्रवार शाम 6 बजे बरगी बांध के 5 गेट एक-एक मीटर तक खोले गए।

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में भारी बारिश के चलते दुर्गा मंदिर घाट रोड पर भूस्खलन हो गया।

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में भारी बारिश के चलते दुर्गा मंदिर घाट रोड पर भूस्खलन हो गया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.