3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

केंद्र सरकार ने शुक्रवार को सीनियर IAS अधिकारी मंदीप के भंडारी को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) का चेयरपर्सन नियुक्त किया। भंडारी 2001 बैच के AGMUT कैडर के IAS अधिकारी हैं। वह फिलहाल जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल के प्रधान सचिव के तौर पर काम कर रहे हैं।
पिछले चार महीने में तीन सीबीएसई चेयरमैन बदल चुके हैं। मई तक राहुल सिंह CBSE के चेयरमैन थे। 2 जून को ऑन स्क्रीन मार्किंग (OSM) विवाद के बीच सरकार ने उन्हें हटा दिया था। फिर IAS अधिकारी लोखंडे प्रशांत सीताराम को CBSE चेयरपर्सन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया।
दरअसल, 13 मई को CBSE ने 12वीं का रिजल्ट जारी किया था। इस बार पहली बार कॉपियां कंप्यूटर स्क्रीन (OSM सर्विस) पर चेक की गई थीं। रिजल्ट आने के बाद कई छात्रों ने नंबरों को लेकर शिकायत की। विवाद बढ़ा और पूरे मामले की जांच शुरू की गई।


