डीएम-एसपी ने पांचाल घाट पर विसर्जन व्यवस्था देखी:गणेश प्रतिमाओं के भू-विसर्जन के लिए जेसीबी से खोदे गड्ढे, बड़ी संख्या में पहुंचेंगे लोग


फर्रुखाबाद में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा रहा है। शहर के पांचाल घाट पर बड़ी संख्या में प्रतिमाएं विसर्जन के लिए पहुंच रही हैं। इसी को देखते हुए डीएम डॉ. अंकुर लाठर और एसपी आरती सिंह दोपहर 1 बजे पांचाल घाट पहुंचीं। उन्होंने वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और ड्यूटी पर मौजूद अधिकारियों से जानकारी ली। पांचाल घाट पर फतेहगढ़, फर्रुखाबाद के साथ-साथ आसपास के गांवों और दूसरे जिलों से भी लोग गणपति की मूर्तियां लेकर पहुंच रहे हैं। प्रशासन ने यहां पहले से ही इंतजाम किए हैं। मजिस्ट्रेट समेत कई अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। गंगा में मूर्तियों का विसर्जन नहीं किया जा रहा है। इसके बजाय, जेसीबी से गड्ढे खुदवाकर मूर्तियों का भू-विसर्जन कराया जा रहा है। दो जेसीबी मशीनें लगातार गड्ढे खोद रही हैं, जहां प्रतिमाओं का भू-विसर्जन हो रहा है। घाट पर सदर एसडीएम, सीओ सिटी, नगर पालिका ईओ और अन्य अधिकारी मौजूद हैं। कादरी गेट थाना पुलिस भी सुरक्षा में लगी है। सुरक्षा के लिए गोताखोरों को भी तैनात किया गया है। डीएम ने बताया कि आज बड़ी संख्या में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन होना है। शाम तक यहां 3 से 4 हजार लोग पहुंच सकते हैं। गंगा में मूर्तियों का विसर्जन रोकने के लिए जेसीबी से गड्ढे खुदवाए गए हैं, जहां लोग मूर्तियों का विसर्जन करेंगे। मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस की भी ड्यूटी लगाई गई है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *