सुल्तानपुरकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक

सुल्तानपुर में अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन की सुल्तानपुर शाखा ने विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया। यह कार्यक्रम शुक्रवार दोपहर 1:30 बजे एक निजी होटल में हुआ, जिसमें जिले के दर्जनों फार्मासिस्ट शामिल हुए।
इस साल की थीम ‘स्वस्थ भविष्य के लिए फार्मासिस्टों को सशक्त बनाना’ (Empowering Pharmacists for Healthier Futures) रखी गई थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष उदयभान सिंह ने की। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अयोध्या आलोक चौबे समेत संगठन के कई पदाधिकारियों के चित्र बैनर पर लगाए गए थे।
जिलाध्यक्ष उदयभान सिंह ने अपने भाषण में कहा कि फार्मासिस्ट ही स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ हैं। डॉक्टर के बाद मरीज सबसे ज्यादा फार्मासिस्ट पर भरोसा करता है। उन्होंने सभी फार्मासिस्टों से एकजुट होने, संगठन को मजबूत करने और अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने की अपील की।
सशक्त बनाने के कई मुद्दों पर हुई चर्चा
कार्यक्रम में फार्मासिस्टों के हितों, भविष्य की चुनौतियों और उनकी भूमिका पर विस्तार से बात हुई। आखिर में सभी फार्मासिस्टों ने समाज को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं देने का संकल्प लिया। आयोजकों ने स्वस्थ भविष्य के लिए फार्मासिस्टों को सशक्त बनाने के कई मुद्दों पर भी चर्चा की।
इस कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष उदय भान सिंह, मंडल अध्यक्ष आलोक पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष विशाल यादव, जिला संगठन प्रभारी आयुष जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष आलोक पाठक, जिला कोषाध्यक्ष सतीश सिंह, मीडिया प्रभारी ताबिश खान और जिला सचिव रवि शंकर पाल समेत कई फार्मासिस्ट मौजूद थे।
