Jhansi Railway Salary Update | Bank Strike Alert 2026

सप्ताह में पांच दिन कार्य दिवस किए जाने की मांग कर रहे बैंकर्स।

झांसी में 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित बैंक हड़ताल को देखते हुए बैंक अपने ग्राहकों को अलर्ट भेज रहे हैं। ग्राहकों से अपील की जा रही है कि वे बैंक से जुड़े जरूरी काम 27 सितंबर तक निपटा लें।

.

वहीं, बैंक बंदी के असर को देखते हुए रेलवे ने अपने करीब 14 हजार कर्मचारियों को सितंबर की सैलरी समय से पहले देने का फैसला किया है। कर्मचारियों के खातों में शुक्रवार 25 सितंबर को ही वेतन भेजा जाएगा।

स्टेट बैंक की ओर से ग्राहकों को भेजे गए वाट्सऐप मैसेज में बताया गया है कि यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन ने 28 से 30 सितंबर 2026 तक तीन दिन की हड़ताल का प्रस्ताव दिया है। बैंक ने कहा है कि हड़ताल के दौरान जरूरी बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। इसके बावजूद ग्राहकों से अपील की गई है कि वे हड़ताल शुरू होने से पहले अपने जरूरी बैंकिंग काम पूरे कर लें।

ATM और डिजिटल बैंकिंग पर जोर बैंक ने ग्राहकों को हड़ताल के दौरान परेशानी से बचने के लिए डिजिटल सेवाओं का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। ग्राहकों से कहा गया है कि जरूरत के मुताबिक एटीएम और एडीडब्ल्यूएम से नकदी निकाल लें। इसके अलावा ग्राहक सेवा केंद्र का इस्तेमाल किया जा सकता है। इंटरनेट बैंकिंग, योनो, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई और अन्य डिजिटल माध्यमों से भी बैंकिंग जरूरतें पूरी करने की अपील की गई है। 14 हजार रेलकर्मियों को आज मिलेगा सितंबर का वेतन बैंक हड़ताल को देखते हुए रेलवे ने अपने कर्मचारियों की सितंबर की सैलरी भी समय से पहले जारी करने का निर्णय लिया है। झांसी मंडल में करीब 14 हजार रेलकर्मियों के बैंक खातों में शुक्रवार 25 सितंबर को ही वेतन भेजा जाएगा। मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि 28 सितंबर से बैंक बंद रहने की स्थिति को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। सभी कर्मचारियों के खाते में 25 सितंबर को उनका वेतन पहुंचाने की प्रक्रिया की जा रही है।

फाइव डे वर्किंग की मांग कर रहे बैंकर्स

बैंक कर्मी लंबे समय से फाइव डे वर्किंग किए जाने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि कर्मियों पर मानसिक तौर पर काम का काफी दवाब होता है। ऐसे में उन्हें राहत दी जानी चाहिए। अपनी इस मांग को लेकर वह बीती 11 सितम्बर को भी एक दिन की हड़ताल कर चुके हैं। हालांकि ये हड़ताल बेनतीजा रही थी। इसी के बाद अब यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन ने तीन दिन की हड़ताल का प्रस्ताव दिया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *