![]()
मुरादाबाद में न्यायिक व्यवस्था को और सुदृढ़ करने तथा स्थानीय वादकारियों व अधिवक्ताओं की सुविधा के लिए ‘दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी मुरादाबाद’ ने अपनी आवाज बुलंद की है। अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता के नेतृत्व में एसोसिएशन के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल
.
मंडल स्तरीय न्यायालयों की स्थापना पर जोर
एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता और महासचिव कपिल गुप्ता के नेतृत्व में सौंपे गए इस ज्ञापन में मुरादाबाद में सीबीआई कोर्ट समेत कई न्यायालयों को जल्द से जल्द स्थापित करने की पुरजोर मांग की गई।
ये कोर्ट मांगीं
- डीआरटी (DRT) कोर्ट (ऋण वसूली अधिकरण)
- सीबीआई (CBI) कोर्ट
- आर्थिक अपराध न्यायालय (Economic Offences Court)
- विशेष सीजेएम (CJM) कोर्ट
- आयकर न्यायालय
- अन्य आवश्यक मंडल स्तरीय न्यायालय
प्रतिनिधिमंडल ने न्यायमूर्ति को अवगत कराया कि इन न्यायालयों के न होने से स्थानीय जनता और अधिवक्ताओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और न्याय के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है।
बार एसोसिएशन अध्यक्ष एडवोकेट आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि मुरादाबाद के प्रशासनिक न्यायाधीश न्यायमूर्ति चन्द्रधारी सिंह ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों को बेहद गंभीरता से सुना। उन्होंने बार एसोसिएशन को आश्वस्त किया कि मुरादाबाद में इन न्यायालयों की स्थापना और न्यायिक सुविधाओं के विस्तार के लिए वे अपने स्तर से हरसंभव प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे।
अन्य न्यायाधीशों से भी मिला प्रतिनिधि मंडल
आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि अपने प्रयागराज प्रवास के दौरान बार एसोसिएशन के इस प्रतिनिधिमंडल ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति क्षितिज शैलेंद्र, न्यामूर्ती पद्म नारायण मिश्रा और न्यायमूर्ति हरबीर सिंह से भी मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें मुरादाबाद के अधिवक्ताओं और न्यायिक प्रणाली से जुड़ी विभिन्न स्थानीय समस्याओं से अवगत कराया और उनके निराकरण की मांग की।
प्रतिनिधिमंडल में ये रहे शामिल
इस महत्वपूर्ण दौरे और मुलाकात के दौरान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता व महासचिव कपिल गुप्ता के अतिरिक्त वरिष्ठ अधिवक्ता भारत गर्ग सहित कई अन्य प्रमुख अधिवक्ता भी प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा रहे।