![]()
इस महीने के अंत में एक बार फिर बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। इसके चलते तीन दिन तक बैंकों में कामकाज नहीं होगा। हड़ताल के बाद फिर शनिवार और रविवार को भी वित्तीय कार्य प्रभावित होंगे। आगरा यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) की ओर से 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय बैंक हड़ताल प्रस्तावित की गई है। इसके लिए बैंक कर्मियों ने 24 और 25 सितंबर तक बैंक के कामों को निपटाने की सलाह दी है। 26 सितंबर से 30 सितंबर तक 5 दिन लगातार बैंकों में कोई कामकाज नहीं होगा। बैंक अधिकारियों के अनुसार 24 और 25 सितंबर तक ही बैंक सामान्य रूप से खुली रहेंगी। इसके बाद 26 सितंबर को चौथा शनिवार और 27 सितंबर को रविवार होने के कारण बैंकों में साप्ताहिक अवकाश रहेगा।वहीं 28 से 30 सितंबर तक बैंकों की देशव्यापी हड़ताल प्रस्तावित है। ऐसे में लगातार 5 दिन तक बैंक बंद रहने से लेन-देन, चेक क्लीयरेंस और अन्य कामकाज प्रभावित रहेंगे। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी), इंडियन बैंक व अन्य ने अपने ग्राहकों के लिए सूचना जारी कर जरूरी बैंकिंग लेन-देन पहले ही पूरा करने की सलाह दी है, ताकि हड़ताल के दौरान उन्हें परेशानी न हो। पीएनबी की ओर से कहा गया है कि ग्राहक नकदी निकासी, चेक जमा करने और अन्य जरूरी बैंकिंग कार्य निपटा लें। वहीं, ग्राहक सेवा से संबंधित आवश्यकताओं के लिए ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) और बिजनेस कारेस्पोंडेंट (बीसी) की सेवाएं लेने को कहा गया है। पीएनबी ही नहीं सभी सरकारी बैंक इन तीन दिन की हड़ताल में शामिल रहेंगी। बैंक अधिकारियों की ओर से पीएलआइ, पांच दिवसीय कार्य सहित कई मांगों को लेकर ये हड़ताल की जा रही है।
Source link
आगरा में 5 दिन बंद रहेंगी बैंकें:कर्मचारी फिर से हड़ताल पर,बैंक कर्मियों की ग्राहकों से जरूरी कार्य निपटाने की सलाह