सहारनपुर में ट्रेडिंग फर्म संचालक ने की धोखाधड़ी…रकम नहीं लौटाई:5% के मुनाफे पर निवेश किए थे 18 लाख, चार युवकों ने कराई FIR


सहारनपुर में ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर चार युवकों से 18 लाख रुपए लेने और रकम वापस नहीं करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि देहरादून चौक स्थित ट्रेडिंग फर्म संचालक ने निवेश पर हर महीने 5 प्रतिशत मुनाफा देने और मूल रकम सुरक्षित रहने का भरोसा दिया था। शुरुआती दो-तीन महीने भुगतान करने के बाद मुनाफा देना बंद कर दिया गया। मूल रकम मांगने पर भी टालमटोल का आरोप है। मामले में नदीम सैफी की तहरीर पर जनकपुरी थाना पुलिस ने मेहूल गुप्ता निवासी जनक नगर, देहरादून चौक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। निवेश के नाम पर संपर्क में लाने का आरोप तहरीर के मुताबिक, नदीम सैफी, आकाश जैन, मुकुल शर्मा और गौरव शर्मा आपस में परिचित हैं। आरोप है कि मेहूल गुप्ता देहरादून चौक पर ‘बरकत राज ट्रेडिंग’ नाम से फर्म चलाता था। वो युवाओं को ट्रेडिंग में निवेश के लिए संपर्क करता था और नियमित मुनाफे का भरोसा देता था। चारों युवकों का आरोप है कि मेहूल ने उन्हें निवेश पर हर महीने 5% मुनाफा देने की बात कही। साथ ही ट्रेडिंग में नुकसान होने पर खुद वहन करने और मूल रकम सुरक्षित रखने का भरोसा दिया। इसके बाद चारों ने कुल 18 लाख रुपए निवेश किए। दो-तीन महीने भुगतान के बाद बंद हुआ मुनाफा शिकायतकर्ताओं के अनुसार, शुरुआत में करीब दो-तीन महीने तक मुनाफे का भुगतान किया गया। इसके बाद भुगतान बंद हो गया। पूछताछ करने पर अलग-अलग कारण बताकर बाद में रकम देने का भरोसा दिया गया। काफी समय बीतने के बाद भी भुगतान नहीं हुआ। शिकायत में बताया गया कि आकाश जैन ने 7 लाख, नदीम सैफी ने 5 लाख, मुकुल शर्मा ने 4.50 लाख और गौरव शर्मा ने 1.50 लाख रुपए निवेश किए। मूल रकम मांगने पर भी टालमटोल कर रहा है। इसके बाद नदीम सैफी ने 23 सितंबर को जनकपुरी थाने में शिकायत दी। पुलिस अब बैंक लेनदेन, भुगतान के रिकॉर्ड, फर्म से जुड़े दस्तावेज और निवेशकों के साथ हुई बातचीत की जांच करेगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *