![]()
धर्म की नगरी काशी में अनादिकालेश्वर बाबा श्री कपाल भैरव प्रसिद्ध लाट भैरव का तिलकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। तिलक विश्वेश्वरगंज मंडी में माता शीतला के मंदिर में चढ़ाया गया। इस दौरान लाट भैरव मंदिर से भव्य शोभायात्रा हल्की बारिश में निकली और 2 किलोमीटर दूर विश्वेश्वरगंज गाजे बाजे के साथ पहुंची। शोभायात्रा का शुभारंभ विधायक नीलकंठ तिवारी ने श्री कपाल भैरव अथवा लाट भैरव प्रबंध समिति के अध्यक्ष रोहित जायसवाल के सिर पर पीले अक्षत की परात रख के किया। देखें तिलक की तीन तस्वीरें देर शाम शुरू हुआ आयोजन अध्यक्ष रोहित जायसवाल ने बताया श्री कपाल भैरव अथवा लाट भैरव प्रबंधक समिति के तत्वावधान में आयोजित तिलकोत्सव में कज्जाकपुरा स्थित मंदिर प्रांगण में देर शाम से ही थाल- परातों में सजी तिलक सामग्रियों की कतार लगनी शुरू हो गयी थी। भव्य आरती के बाद तिलक सामग्रियों को पारंपरिक रूप से भक्तों द्वारा सिर पर रखकर वाहन तक ले जाया गया । बारिश के कारण शोभायात्रा विलंब से निकली लेकिन आस्था के आगे बारिश भी बेअसर पड़ी।डीजे के धुन पर भक्त जमकर थिरके। इन रास्तों से गुजरी शोभायात्रा मुख्य अतिथि विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी ने गणेश प्रतिमा व पीले अक्षत का परात सिर पर धारण कराकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। तिलक सामग्रियों में पांच प्रकार के फल, कई प्रकार के नैवेद्य, वस्त्राभूषण, पुष्पहार, दही, खोवे की मछली, कारन, बनारसी पान, ताम्बूल आदि था।शोभायात्रा में 101 थाल तिलक सामग्रियों सहित धर्म ध्वजा, बैंड- बाजा, डमरू दल, डीजे आदि आकर्षण का केंद्र थे। शोभायात्रा जलालीपुरा, तेलियाना, हनुमान फाटक, बलुआबीर, अंबियामंडी, कतुआपूरा, जतनबर, भैरवनाथ चौराहा होते हुए विशेश्वरगंज सब्जी मंडी पहुंची। उपाध्यक्ष बसंत सिंह राठौर ने तिलकहरुओं का आलिंगन कर हृदय से अभिनंदन किया। लाट भैरव के भाल पर तिलक से भक्त हुए निहाल शीतला माता मंदिर प्रांगण में विराजमान भव्य रजत मुखौटे की आभा दमक रही थी। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आचार्य रविंद्र त्रिपाठी के आचार्यत्व में समिति के अध्यक्ष रोहित जायसवाल ने तिलक चढ़ाया।भैरवाष्टकं, भैरव स्तुति के साथ तिलक संपन्न हुआ। लाट बाबा के जयजयकार से पूरा परिक्षेत्र गुंजायमान रहा।
Source link
बाबा लाटभैरव का चढ़ा तिलक, गाजे-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा:विधायक नीलकंठ तिवारी ने सिर पर रखी अक्षत परात, शीतला माता मंदिर विश्वेश्वरगंज में चढ़ा तिलक