![]()
सोनभद्र। वाराणसी खंड स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। जिलाधिकारी और सहायक रिटर्निंग ऑफिसर चर्चित गौड़ ने चुनाव कार्यक्रम की जानकारी दी। दोनों निर्वाचन क्षेत्रों से चुने गए सदस्यों का कार्यकाल 6 दिसंबर 2026 को खत्म हो रहा है। इसके बाद दोनों सीटें खाली हो जाएंगी। जिलाधिकारी ने बताया कि वाराणसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से आशुतोष सिन्हा और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से लाल बिहारी यादव का कार्यकाल 6 दिसंबर को पूरा हो रहा है। चुनाव आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, चुनाव का नोटिफिकेशन 29 सितंबर को जारी होगा। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 6 अक्टूबर तय की गई है। 7 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 9 अक्टूबर तक उम्मीदवार अपने नाम वापस ले पाएंगे। जिले में आदर्श आचार संहिता लागू दोनों निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतदान 23 अक्टूबर को कराया जाएगा। वोटिंग सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगी। मतगणना 27 अक्टूबर को होगी। पूरी चुनाव प्रक्रिया 31 अक्टूबर तक खत्म हो जाएगी। चुनाव कार्यक्रम जारी होने के साथ ही सोनभद्र जिले में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। प्रशासन की ओर से जरूरी तैयारियां जिलाधिकारी ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार, सभी संबंधित अधिकारी, राजनीतिक दल और अन्य संबंधित पक्ष आचार संहिता के नियमों का पालन करेंगे। चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से पूरा कराने के लिए प्रशासन की ओर से जरूरी तैयारियां की जा रही हैं। मतदाताओं से भी चुनाव प्रक्रिया में तय नियमों का पालन करने की अपील की गई है।
Source link
सोनभद्र में 29 से नामांकन:वाराणसी खंड स्नातक-शिक्षक सीट पर 23 अक्टूबर को वोटिंग