बाबा रामदेव ने बृजभूषण सिंह से विवाद खत्म किया:बोले- बृजभूषण प्रणाम कर गए, हम अपनी तरफ से मामला खत्म कर रहे


गोंडा। कैसरगंज के पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह और बाबा रामदेव के बीच चल रहा विवाद बुधवार को खत्म हो गया। बाबा रामदेव ने बुधवार दोपहर करीब 3:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज उनकी बृजभूषण शरण सिंह से मुलाकात हुई। रामदेव के मुताबिक, कुछ सुनी-सुनाई बातों और वीडियो के आधार पर बृजभूषण सिंह के मन में गलतफहमी हो गई थी, जो अब दूर हो गई है। बाबा रामदेव ने कहा कि किसी व्यक्ति के मन में गलतफहमी हो जाए तो उसे दूर कर देना चाहिए। उन्होंने बृजभूषण शरण सिंह का धन्यवाद भी किया। रामदेव के मुताबिक, मुलाकात के दौरान बृजभूषण सिंह ने उन्हें प्रणाम किया और कहा कि, “हम संत सनातन का हमेशा आदर करते हैं और जो आप देश के लिए काम करते हैं, उसका भी सम्मान करते हैं।” रामदेव ने कहा कि वह अपनी ओर से भी इस विवाद को आज खत्म कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे साधु इसी उद्देश्य से बने हैं और किसी विवाद को बढ़ाना नहीं चाहते। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों भी एक अन्य विवाद उठा था, जिसे उन्होंने वहीं खत्म कर दिया। बाबा रामदेव ने कहा कि उनका जीवन देशसेवा के बड़े उद्देश्य के लिए है। उन्होंने कहा कि उनके रग-रग में भारत माता की सेवा का संकल्प है और अंतिम सांस तक देश की सेवा करना ही उनका संकल्प है। उन्होंने कहा कि सुबह तीन बजे उठने से लेकर रात 10 बजे तक भारत माता की सेवा में लगे रहते हैं। विवाद के बीच रामदेव ने पतंजलि के उत्पादों पर उठे सवालों का भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि पतंजलि का गाय का घी नकली नहीं है और पतंजलि की कोई दवाई नकली नहीं है। उन्होंने अपने संन्यास को लेकर कहा कि उन्होंने संन्यास नशे के लिए नहीं लिया है और वह प्रमाणिकता के साथ संन्यास का जीवन जीते हैं। यह विवाद हाल के दिनों में पतंजलि के घी की गुणवत्ता को लेकर बृजभूषण शरण सिंह की ओर से दिए गए बयानों के बाद बढ़ा था। इसके बाद पतंजलि फूड्स लिमिटेड ने बृजभूषण सिंह के खिलाफ 50 करोड़ रुपये की मानहानि का दावा भी दायर किया था।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *