![]()
गोरखपुर के मल्टी लेवल पार्किंग में गाड़ी पार्क करने के विवाद में बैंक मैनेजर और कर्मचारियों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। दोनों पक्षों में जमकर हंगामा हुआ। आरोप है कि कर्मचारियों ने मारकर मैनेजर का शर्ट फाड़ दिया। साथ ही उनका चश्मा भी तोड़ दिया। घटना सुबह करीब 11 : 30 बजे की है। बताया जा रहा है कि मैनेजर ने पार्किंग के लिए एक पास बनवाई है, लेकिन उनके पास दो गाड़ियां हैं। उनका कहना है कि दोनों में एक गाड़ी खड़ी करने के लिए ठेकेदार से आपसी बातचीत हुई। उसके बावजूद उनकी गैरमौजूदगी में कर्मचारी आए दिन विवाद करते हैं। जबकि ठेकेदार ने बताया कि कर्मचारी को इस बात की जानकारी नहीं थी। इसलिए वो लोग अपना काम कर रहे थे। फिलहाल मैनेजर की ओर से थाने में तहरीर दे दी गई है। जिसके आधार पर पुलिस जांच जुटी है। पार्किंग की CCTV कैमरा को चेक कर सकती है।
Source link
गोरखपुर में बैंक मैनेजर और पार्किंग कर्मचारी के बीच मारपीट:गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुआ विवाद, जांच में जुटी पुलिस