बुलंदशहर में 11वें आयुर्वेद दिवस पर कार्यक्रम:रोजमर्रा की जिंदगी में आयुर्वेद अपनाने की अपील


बुलंदशहर में बुधवार दोपहर 1 बजे क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय पर 11वें आयुर्वेद दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष दीप्ति मित्तल, विशिष्ट अतिथि पूर्व क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. अशोक कुमार शर्मा और पूर्व भाजपा जिला प्रभारी देवदत्त शर्मा ने भगवान धन्वंतरि के चित्र के सामने दीप जलाकर की। मंच का संचालन डॉ. नवनीत कुमार त्यागी ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि डॉ. अशोक कुमार शर्मा ने आयुर्वेद के क्षेत्र में शोध और नए रिसर्च पर जोर दिया। वहीं, मुख्य अतिथि दीप्ति मित्तल ने लोगों से आयुर्वेद को अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में अपनाने की अपील की। सभी अतिथियों का आभार जताया इस दौरान डॉ. अंतेश चौधरी, डॉ. भावना, डॉ. रुचि पांडे, डॉ. देवांशी अग्रवाल, डॉ. ममता, डॉ. सीमा, डॉ. उज्मा चिश्ती और योगाचार्य संजय कुमार ने आयुर्वेद के अलग-अलग पहलुओं पर अपने विचार रखे। आखिर में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. अलख प्रकाश ने सभी अतिथियों का आभार जताया। जिले के सभी आयुर्वेदिक एवं यूनानी अस्पतालों में भी यह दिवस मनाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के लगातार सेवाकाल की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने और ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प से जोड़ने के लिए जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जा रहा है। ध्यान क्रियाओं का अभ्यास इसी अभियान के तहत मलका पार्क बुलंदशहर में ‘ध्यान और योग सत्र’ का आयोजन हुआ। यह अभियान के सातवें दिन ‘सेवा-मेरा योगदान’ कार्यक्रम के तहत किया गया। डॉ. अलख प्रकाश के मार्गदर्शन में योगाचार्य संजय कुमार ने 50 से ज्यादा लोगों को योगासन और ध्यान क्रियाओं का अभ्यास कराया। योग और ध्यान सत्र आयोजित इस शिविर को सफल बनाने में योग सहायक अशोक कुमार शर्मा का खास योगदान रहा। इसके अलावा, जिले के अलग-अलग आयुष्मान आरोग्य मंदिरों (रौंडा, अरनिया, सुरजावली, अटेरना, फिरोजपुर, सरायघासी और इमलिया) में भी योग और ध्यान सत्र आयोजित किए गए।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *