![]()
आगरा के एत्माद्दौला इलाके में बुधवार सुबह यमुना नदी में नहाते समय एक 45 साल का युवक गहरे गड्ढे में फंसकर डूब गया। करीब एक घंटे की कोशिश के बाद स्थानीय लोगों और गोताखोरों ने उसका शव नदी से बाहर निकाला। युवक अपनी रिश्तेदारी में आया हुआ था। पुलिपोखर, थाना खंदौली निवासी शेर सिंह (45) एत्माद्दौला इलाके के महल में अपनी रिश्तेदारी में आया था। बुधवार सुबह करीब आठ बजे वह स्ट्रैची ब्रिज के नीचे यमुना नदी में नहाने गया था। नहाते समय अचानक उसका पैर गहरे गड्ढे में चला गया और वह पानी में डूबने लगा। नदी किनारे मौजूद लोगों ने उसे डूबते देखा तो शोर मचाना शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर रामबाग डिविजन चौकी इंचार्ज आदित्य वाजपेयी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों और गोताखोरों ने युवक की तलाश शुरू की। करीब एक घंटे बाद उसे नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
Source link
यमुना में नहाते समय युवक गहरे गड्ढे में डूबा:एक घंटे बाद शव मिला, रिश्तेदारी में आया था आगरा