कॉलेज जा रही छात्रा को पिकअप क्रेन ने कुचला, VIDEO:मौके पर मौत; ड्राइवर गिरफ्तार, अहमदाबाद का मामला


गुजरात के अहमदाबाद के गोटा में कॉलेज जा रही 19 साल की छात्रा को पिकअप क्रेन ने कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्रेन का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। हालांकि, स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना मंगलवार की है, जिसका वीडियो अब सामने आया है। मृतका की पहचान प्रेरणा नीनामा के रूप में हुई है। वह गोटा स्थित सिल्वर ओक यूनिवर्सिटी में बीएससी फर्स्ट ईयर की छात्रा थी। मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे वह घर से कॉलेज के लिए निकली थी। कॉलेज से करीब 200 मीटर पहले पीछे से आ रही पिकअप क्रेन ने उसे टक्कर मार दी और उसके ऊपर से निकल गई। खबर लगातार अपडेट हो रही है…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *