![]()
लखनऊ में श्री छत्रपति शिवाजी गणेशोत्सव मंडल द्वारा 22 सितंबर को दुर्गा माता मंदिर, गंगा पार्क, बी ब्लॉक इन्दिरा नगर में भगवान गणेश की आरती एवं वंदना की गई। संध्या में पंडित गोपाल मिश्र द्वारा सभी भक्तों के साथ सुन्दरकांड का पाठ किया गया। इसके पश्चात भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मंडल के मुख्य आयोजक अमोल महानूर एवं कार्यकारिणी के अन्य सदस्य डी एस शुक्ला, सी बी सिंह, पवन शुक्ला, अनूप त्रिपाठी, विनीत वर्मा, प्रदीप दुबे, संजय शर्मा, निशांत खरे, अमन महानूर, उमेश सिंह, राजा, आयुष गुप्ता, के साथ ही बाल मंडल में यश, चार्वी, ओम, कुवम, शिवांश, मन्या, अनुष्का, ऐंजल, पियुश, तेजस, महिला मंडल में उज्जवला, अपर्णा, नेहा, जया, रीत, सुनीता, अनिता, सीमा, रंजना, पल्लवी, खुशी, सारिका, अर्चना आदि की भी विशेष उपस्थिति रही।
Source link
गणेशोत्सव में भव्य भंडारे का आयोजन:इंदिरा नगर में गणेश आरती के बाद हुआ सुंदरकांड पाठ, भंडारे में जुटे भक्त