![]()
लखनऊ के बीबीडी थाना क्षेत्र से एक 22 वर्षीय छात्रा के अपहरण का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर देकर बेटी की सकुशल बरामदगी की मांग की है। पीड़ित मां सुमन उपाध्याय के मुताबिक उनकी बेटी सजल उपाध्याय को 31 जनवरी को गोयल इंस्टीट्यूट से जबरन अगवा कर लिया गया। इस मामले में मंजित यादव, रघुनाथ यादव, अजीत यादव और भुजबल यादव पर आरोप लगाया गया है। मां का कहना है कि घटना के बाद से लगातार तलाश की जा रही है, लेकिन अब तक बेटी का कोई पता नहीं चल सका है। आरोप है कि नामजद लोग उन्हें जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं। पीड़िता की मां ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों ने उनकी बेटी से जबरन हाईकोर्ट लखनऊ में रिट दाखिल कराई थी, जिसे बाद में खारिज कर दिया गया। मां ने आशंका जताई है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो उनकी बेटी की हत्या भी की जा सकती है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Source link
लखनऊ में छात्रा का अपहरण, मां बोली- जान का खतरा:31 जनवरी से लापता, चार लोगों पर जबरन भगाने का आरोप