बहराइच में SSB जवान की अचानक मौत:सरकारी आवास में बेहोश मिले, एमआई रूम में CPR देने के बाद CHC ले गए


बहराइच। नानपारा थाना क्षेत्र में सोमवार शाम 59वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) में तैनात 41 वर्षीय कांस्टेबल ज्ञानेश्वर डी. पाटिल अपने सरकारी आवास में अचानक बेहोश हो गए। उन्हें तत्काल वाहिनी के एमआई रूम ले जाया गया, जहां चिकित्सकीय टीम ने CPR दिया। इसके बाद एंबुलेंस से सीएचसी नानपारा ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सरकारी आवास में अचानक हुए बेहोश ज्ञानेश्वर डी. पाटिल यूनिट की फैमिली लाइन स्थित सरकारी आवास में थे। अचानक बेहोश होने की जानकारी मिलते ही उन्हें एमआई रूम पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकीय टीम ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद उन्हें वाहिनी की एंबुलेंस से सीएचसी नानपारा ले जाया गया, जहां चिकित्सा अधिकारी ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद स्पष्ट होगी मौत की वजह एसएसबी की ओर से घटना की जानकारी संबंधित अधिकारियों और परिजनों को दे दी गई है। मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम बुधवार को कराया जाना निर्धारित है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात चिकित्सक संतोष यादव ने बताया कि जवान मृत अवस्था में लाया गया था। शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं थे। महाराष्ट्र के रहने वाले थे ज्ञानेश्वर ज्ञानेश्वर डी. पाटिल का जन्म 5 जून 1985 को हुआ था। उनका स्थायी पता ग्राम पाटोंदे, डाकघर पाटोंदे, तहसील चालीसगांव, जिला जलगांव, महाराष्ट्र है। परिवार में पत्नी रेखा, भाई गुलाब, 12 वर्षीय पुत्र रुद्र और 12 वर्षीय पुत्री आराध्या हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *