![]()
कानपुर में महानगर उत्तर भाजपा संगठन ने पार्टी निर्देशों की अनदेखी के आरोप में दो मंडल अध्यक्षों नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। चुन्नीगंज मंडल अध्यक्ष इंद्रजीत खन्ना पर मौजूदा समिति को दरकिनार कर नई समिति बनाने का आरोप लगा। बताया गया कि उन्होंने सोशलमीडिया पर एक लिस्ट पोस्ट कर दी गई। हालाकि कुछ ही घंटे में लिस्ट को डिलीट कर दिया गया था। मामले में पार्टी की ओर से उन्हें चेतावनी के साथ कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। जिलाध्यक्ष उत्तर कानपुर अनिल दीक्षित ने बताया कि मंडल अध्यक्ष चुन्नीगज ने इंद्रजीत खन्ना ने पार्टी कार्यालय पहुंचकर अपना जवाब दे दिया है। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर एक पोस्ट गलती से हो गई थी। खन्ना ने स्पष्ट किया कि उनकी नई कमेटी बनाने की कोई मंशा नहीं थी और न ही उन्होंने कोई नई समिति बनाई है। पुरानी समिति ही रहेगी यथावत जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा कि चुन्नीगंज मंडल में पहले से बनी समिति ही यथावत रहेगी। संगठन में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। रायपुरवा मंडल अध्यक्ष ने पार्षद की शिकायत की इसी तरह रायपुरवा मंडल अध्यक्ष अनंत मिश्रा ने पार्षद आकर्ष वाजपेयी के खिलाफ नगर आयुक्त से शिकायत की थी। उन्होंने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की थी। पार्टी नेतृत्व ने इस शिकायत को भी संगठन की नीतियों के अनुरूप नहीं माना। जिलाध्यक्ष ने मामले को लेकर नाराजगी जताई और संगठनात्मक अनुशासन के तहत जवाब मांगा है।
Source link
BJP के 2 मंडल अध्यक्षों को नोटिस:कमेटी की सूची सोशलमीडिया पर जारी करने का मामला, कानपुर उत्तर जिलाध्यक्ष बोले- पोस्ट डिलीट हुई, जवाब मांगा