![]()
प्रयागराज के फाफामऊ में पुलिस विभाग में तैनात हेड कांस्टेबल बलराम पाल (51) ने मंगलवार सुबह अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। वह फाफामऊ के जैतवारडीह में मकान बनवाकर परिवार के साथ रहते थे। बलराम पाल की वर्तमान तैनाती फतेहपुर के खागा में थी। करीब एक महीने से छुट्टी पर होने के कारण वह घर पर ही थे। शाम 6 बजे निकले, रात 11 बजे वापस आए
परिजनों के मुताबिक, सोमवार शाम करीब 6 बजे बलराम ड्यूटी पर वापस जाने के लिए घर से निकले थे। हालांकि रात करीब 11 बजे वह वापस घर लौट आए। इसके बाद वह सीधे अपने कमरे में चले गए और परिवार के किसी सदस्य से कोई बातचीत नहीं की।
सुबह कमरे में फंदे पर लटके मिले
मंगलवार सुबह परिजनों ने बलराम पाल को उनके कमरे में फांसी के फंदे पर लटका देखा। कमरे का दरवाजा खुला हुआ था। यह देखते ही परिवार में हड़कंप मच गया। सूचना पुलिस को दी गई।
जानकारी मिलने पर फाफामऊ पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया है। टीम घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है।
परिवार में दो बेटे और एक बेटी
बलराम पाल के परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं। बेटी की शादी हो चुकी है। घटना के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
परिवारवालों ने बताया सुसाइड
परिवारवालों ने इसे सुसाइड बताया है। हालांकि बलराम ने यह कदम क्यों उठाया, फिलहाल इसकी वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस परिवार के लोगों से पूछताछ कर रही है। सोमवार शाम घर से ड्यूटी के लिए निकलने और रात में वापस लौटने के घटनाक्रम को भी पुलिस जांच में शामिल कर रही है।
थाना प्रभारी चंद्रप्रकाश सिंह का कहना है कि फोरेंसिक जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद मामले में आगे की स्थिति स्पष्ट होगी।
Source link
प्रयागराज में हेड कांस्टेबल फंदे पर लटका मिला:एक महीने से छुट्टी पर थे, सोमवार शाम ड्यूटी पर जाने के लिए निकले फिर घर लौटे