![]()
कानपुर में बुढ़वा मंगल के अवसर पर पनकी मंदिर में लाखों श्रद्धालुओं के दर्शन करने पहुंचने को देखते हुए आज यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन लागू किया है। श्रद्धालुओं की भीड़ और यातायात व्यवस्था को देखते हुए पनकी मंदिर, शताब्दी द्वार और आसपास के प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही बदली गई है। मंदिर की ओर जाने वाले कई रास्तों पर वाहनों का सीधा प्रवेश बंद किया गया है। बाहर के जिलों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग रूट और पार्किंग की व्यवस्था की गई है। यातायात पुलिस ने लोगों से निर्धारित मार्गों का ही इस्तेमाल करने और ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करने की अपील की है। डायवर्जन देर रात्रि कार्यक्रम समाप्त होने तक लागू रहेगा। मंदिर की ओर इन रास्तों से नहीं जा सकेंगे वाहन
कल्याणपुर की ओर से आने वाले वाहन: आवास विकास नहर पनकी के आगे शताब्दी द्वार और पनकी मंदिर की ओर वाहनों को जाने की अनुमति नहीं है। इन्हें अर्मापुर नहर तिराहा या एमआईजी तिराहा होकर आगे भेजा जा रहा है। पनकी रोड चौकी की ओर से आने वाले वाहन: कल्याणपुर जाने वाले वाहनों को पनकी नहर की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी। इन्हें डबल पुलिया और विजयनगर होकर जाना होगा। भाटिया तिराहा: यहां से आने वाले वाहनों को सीधे पनकी मंदिर की ओर जाने की अनुमति नहीं है। वाहनों को अर्मापुर नहर की ओर डायवर्ट किया जा रहा है। नारायना कॉलेज चौराहा: शताब्दी द्वार तिराहा की ओर जाने वाले वाहन गंगागंज क्रॉसिंग होकर जाएंगे।
पनकी पड़ाव-गंगागंज क्रॉसिंग: मंदिर की ओर आने वाले वाहनों को भाटिया पुल और एमआईजी तिराहा होकर जाना होगा। भौंती बाईपास और विजयनगर के बीच भी आवाजाही बंद
भौंती बाईपास चौराहा से विजयनगर और विजयनगर से भौंती बाईपास की तरफ वाहनों का आवागमन बंद रखा गया है। इस दौरान वाहन भौंती बाईपास से एलएमएल चौराहा, दादानगर होते हुए विजयनगर चौराहा की ओर जा सकेंगे। 7 जिलों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अलग रूट
कानपुर देहात: श्रद्धालु सचेंडी-भौंती बाईपास होते हुए भौंती चौराहा पहुंचेंगे। यहां से पनकी पड़ाव-गंगागंज क्रॉसिंग होकर मंदिर की ओर जा सकेंगे। हमीरपुर, फतेहपुर और उन्नाव: इन जिलों से आने वाले श्रद्धालु घंटाघर, रामादेवी, नौबस्ता और विजयनगर होते हुए भाटिया तिराहा पहुंचेंगे। यहां से दाएं मुड़कर मंदिर की ओर जा सकेंगे। कन्नौज, कानपुर देहात और फर्रुखाबाद: कल्याणपुर की ओर से आने वाले श्रद्धालु आवास विकास नहर पनकी, एमआईजी रोड और सब्जी मंडी होते हुए निर्धारित मार्ग से मंदिर पहुंचेंगे। शिवली-रसूलाबाद: श्रद्धालु जवाहरपुरम, शताब्दीनगर और रतनपुर होते हुए निर्धारित पार्किंग स्थल तक जाएंगे। वाहन पार्क करने के बाद श्रद्धालुओं को मंदिर तक पैदल जाना होगा। श्रद्धालुओं से ट्रैफिक पुलिस की अपील
यातायात पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि मंदिर के आसपास अनावश्यक वाहन लेकर न जाएं। निर्धारित रूट और पार्किंग व्यवस्था का इस्तेमाल करें और मौके पर तैनात यातायात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करें, ताकि भीड़ के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे। जरूरत पड़ने पर इन नंबरों पर करें संपर्क
कंट्रोल रूम: 9305104340
ग्रीन कॉरिडोर सेल: 9454402413
Source link
बुढ़वा मंगल पर आज कानपुर में ट्रैफिक डायवर्जन लागू:कई रास्तों पर वैकल्पिक मार्गों से निकलेंगे वाहन, हेल्पलाइन नंबर भी जारी