![]()
उत्तर मध्य रेलवे ने परिचालन संबंधी कारणों से ट्रेन संख्या 14118 भिवानी–प्रयागराज एक्सप्रेस की समय-सारणी में बदलाव किया है। नई समय-सारणी 28 सितंबर से लागू होगी। ट्रेन भिवानी जंक्शन से अब शाम 7:05 बजे रवाना होगी। इसके बाद ट्रेन का खरक (डी) स्टेशन पर शाम 7:29 बजे आगमन और 7:30 बजे प्रस्थान, कलानौर कलां स्टेशन पर 7:38 बजे आगमन और 7:40 बजे प्रस्थान तथा लाहली स्टेशन पर 7:52 बजे आगमन और 7:54 बजे प्रस्थान होगा। प्रयागराज–एसएसएस हुब्बल्ली विशेष ट्रेन का मार्ग बदला
वहीं दक्षिण पश्चिम रेलवे के टुमकूर–दावणगेरे खंड में टोलाहुंसे यार्ड पर कनेक्टिविटी से संबंधित नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते प्रयागराज–एसएसएस हुब्बल्ली विशेष ट्रेन का मार्ग बदला गया है। रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 04113 और 04114 निर्धारित मार्ग के बजाय डोन–गूटी–गुंतकल–बल्लारी होकर संचालित की जाएगी। 3 और 10 अक्टूबर को बदले मार्ग से चलेगी
ट्रेन संख्या 04113 प्रयागराज–एसएसएस हुब्बल्ली विशेष ट्रेन का संचालन 3 अक्टूबर और 10 अक्टूबर को परिवर्तित मार्ग से होगा। ट्रेन डोन–गूटी–गुंतकल–बल्लारी–एसएसएस हुब्बल्ली होकर चलेगी। मार्ग परिवर्तन के कारण ट्रेन का अनंतपुर, धर्मावरम, हिंदूपुर, येलहंका, तुमकुरु, अरसीकेरे, दावणगेरे और हरिहर स्टेशनों पर ठहराव नहीं होगा। 6 अक्टूबर को बदले मार्ग से लौटेगी ट्रेन
ट्रेन संख्या 04114 एसएसएस हुब्बल्ली–प्रयागराज विशेष ट्रेन का संचालन 6 अक्टूबर 2026 को परिवर्तित मार्ग से किया जाएगा। यह ट्रेन एसएसएस हुब्बल्ली से बल्लारी–गुंतकल–गूटी–डोन होकर प्रयागराज पहुंचेगी।
इस ट्रेन का भी हरिहर, दावणगेरे, अरसीकेरे, तुमकुरु, येलहंका, हिंदूपुर, धर्मावरम और अनंतपुर स्टेशनों पर ठहराव नहीं होगा। रेल प्रशासन ने यात्रियों से ट्रेन के समय की पुष्टि के लिए हेल्पलाइन 139 अथवा NTES ऐप का उपयोग करने को कहा है।
Source link
भिवानी-प्रयागराज एक्सप्रेस का समय बदला:नई समय-सारणी 28 सितंबर से लागू, प्रयागराज-हुब्बल्ली स्पेशल का रूट चेंज