चौक में टेंट के सामान में लगी भीषण आग:फायर ब्रिगेड की तीन दमकल गाड़ियों ने बुझाई आग, कोई जनहानि नहीं


लखनऊ के चौक इलाके में सोमवार रात पिक्चर गैलरी के पीछे मकान के पास रखे टेंट के सामान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और सामान धू-धूकर जलने लगा। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब कुछ ही देर में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। फायर स्टेशन चौक कंट्रोल रूम को करीब रात 10 बजे आग लगने की सूचना मिली। सूचना पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी के निर्देशन में एफएसएसओ चौक के नेतृत्व में तीन एमएफई यूनिट को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। मौके पर पहुंचने पर फायरकर्मियों ने देखा कि आग काफी तेज थी। मकान तक केवल दो फायर वाहनों के पहुंचने की जगह थी। टीम ने एक होज पाइप और होज रील की मदद से पंपिंग शुरू कर आग बुझाने का काम शुरू किया। तीसरी एमएफई को बाहर खड़ा कर होज पाइप बिछाकर रिले पंपिंग के जरिए दूसरी गाड़ी को पानी उपलब्ध कराया गया। इसके बाद फायर स्टेशन चौक से वाटर वाउचर भी मौके पर मंगाया गया। फायर यूनिट की टीम ने मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह बुझा दिया। आग मकान मालिक नुशरत हुसैन पुत्र काजिम हुसैन के मकान के बगल में रखे टेंट के सामान में लगी थी। घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *