देवरिया में अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजित:बच्चों की शिक्षा पर चर्चा, नियमित उपस्थिति यूनिफॉर्म भेजने पर जोर


देवरिया में शासन के निर्देश पर परिषदीय विद्यालयों में बच्चों की शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और अभिभावकों से बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए सदर बिकास क्षेत्र के कमपोजिट विद्यालय असना में सोमवार को अभिभावक-शिक्षक बैठक (PTM) का आयोजन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि बच्चों को पूरे यूनिफार्म में नियमित विद्यालय भेजें। उन्होंने कहा कि बच्चे ही आप और समाज की मूल पूंजी हैं। बच्चों का सर्वागिण उन्नति कराना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण का रास्ता भारत के गांव से होकर ही जाता है। आज भी गांवों में लोग शिक्षा के प्रति पूर्ण रूप से सचेत नहीं हैं। सभी को एक मुहिम चलाकर हर बच्चे को स्कूल में लाना होगा, तभी हम सब देश के लिए एक नेक नागरिक तैयार कर सकेंगे। प्रधानाध्यापक शैलेन्द्र नाथ चौवे ने बैठक के मुख्य बिंदु और एजेंडा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बच्चे कुम्हार के मिट्टी समान होते हैं, उन्हें शिक्षक एवं अभिभावक किसी आकार में उनके भविष्य का निर्माण कर सकते हैं। इसलिए बच्चों के प्रति आदर्श अभिभावक बने और उनके नियमित शिक्षण की निगरानी करें, जिससे बच्चे की उन्नति के बारे में जानकारी मिल सके। उन्होंने कहा कि सभी बच्चों को ड्रेस बनवाएं, माता-पिता, सरकार ने खातों में पैसा भेज दिया है। इस दौरान राम प्रताप यादव, अवनीश कुमार, कुसुम देवी, पूनम देवी सहित बच्चों के माता-पिता उपस्थित रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *