चंद्रशेखर आजाद ने राहुल राव को बनाया रॉबर्ट्सगंज विधानसभा प्रत्याशी:रॉबर्ट्सगंज विधानसभा क्षेत्र में युवा चेहरे की एंट्री, पार्टी ने युवा मोर्चा अध्यक्ष पर जताया भरोसा


सोनभद्र में आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने राहुल राव को रॉबर्ट्सगंज विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया है। इसके बाद स्थानीय राजनीति में उनकी भूमिका को लेकर चर्चा तेज हो गई है। राहुल राव पार्टी के युवा मोर्चा अध्यक्ष के तौर पर सक्रिय रहे हैं। उन्हें यह जिम्मेदारी मिलने के बाद समर्थकों में काफी उत्साह है। हालांकि, अभी तक उनके प्रत्याशी बनाए जाने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। राहुल राव स्वर्गीय अमरनाथ के बेटे हैं। वे रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र के बघुआरी गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने बीटेक की पढ़ाई की है। फिलहाल, वे गुल्लीडार, पन्नूगंज क्षेत्र में रहते हैं। राहुल राव के मुताबिक, उन्होंने साल 2020 में राजनीति में कदम रखा था। 2020 से 2023 तक उन्होंने युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष के तौर पर काम किया। इस दौरान उन्होंने सामाजिक समस्याओं, शिक्षा, रोजगार और पिछड़े वर्ग के मुद्दों को उठाने पर जोर दिया। राहुल राव का कहना है कि उनके लिए राजनीति सिर्फ पद पाने का जरिया नहीं है। वे इसे जनता के सवालों और अधिकारों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाने का माध्यम मानते हैं। उन्होंने कहा कि वे युवाओं के भविष्य से जुड़े शिक्षा और रोजगार के मुद्दों पर लगातार सक्रिय रहेंगे। आने वाले समय में क्षेत्रीय समस्याओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी भूमिका पर सबकी नजर रहेगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *