आजाद नगर में 25 साल से बिजली नहीं मिलने पर:पुराने ऑनलाइन आवेदनों की रसीदें लेकर पहुंचे लोग, जल्द कनेक्शन देने की मांग


फिरोजाबाद के आजाद नगर के लोगों ने सोमवार दोपहर 2 बजे एसएन फीडर पर बिजली कनेक्शन और बिजली की समस्या को लेकर प्रदर्शन किया। वे अपने पुराने ऑनलाइन आवेदनों की रसीदें लेकर पहुंचे और विद्युत विभाग के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि मोहल्ले में कई परिवार लंबे समय से बिजली कनेक्शन के लिए भटक रहे हैं। रोशन समेत कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि आजाद नगर के कुछ हिस्सों में करीब 25 साल से बिजली की सुविधा नहीं मिली है। कुछ लोगों ने यह भी बताया कि उन्होंने करीब दो साल पहले ऑनलाइन आवेदन किया था, लेकिन अभी तक कनेक्शन नहीं मिल सका है। इसके बावजूद यह इलाका नगर निगम में आता है और लोग नियमित टैक्स भर रहे हैं। मोहम्मद शब्बीर ने हिना धर्मकांटा वार्ड नंबर-62 में बिजली के साथ पानी की समस्या भी उठाई। एजाज आलम ने कहा कि आजाद नगर के लोगों को बिजली कनेक्शन नहीं दिया जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान कुछ लोग धरने पर भी बैठ गए। लोगों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से मामले पर ध्यान देकर पेंडिंग आवेदनों की जांच कराने और पात्र परिवारों को जल्द बिजली कनेक्शन देने की मांग की।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *