सूरतगंज में विश्व हिंदू परिषद का कार्यक्रम:महादेवा मंदिर में हुआ पूजन,पदाधिकारी रहे मौजूद


बाराबंकी के सूरतगंज प्रखंड के गोवा मिर्जापुर गांव में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य वक्ता महेश, प्रांत संयोजक बजरंग दल अवध, समेत अन्य पदाधिकारियों ने महादेवा लोधेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन-पूजन कर की। इसके बाद सभी पदाधिकारी और अतिथि कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। कार्यक्रम में प्रांत शारीरिक प्रमुख बलराम, प्रांत कॉलेज विद्यार्थी संपर्क प्रमुख ब्रह्म प्रकाश, जिला संगठन मंत्री अखिल, जिला मंत्री राहुल, प्रखंड मंत्री अरुण, प्रखंड सह मंत्री डॉ. संदीप सिंह राणा, जिला सह संयोजक विनय और तुषार समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। पूज्य संत स्वामी नारायण सिंह और जुरौंडा खंड संयोजक आदित्य प्रताप सिंह भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन सोनू ने किया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *