![]()
सोनभद्र के दुद्धी थाना क्षेत्र में पुलिस ने ऑपरेशन शुद्धि के तहत कार्रवाई करते हुए भूसी की आड़ में तस्करी कर ले जाई जा रही 4297 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। शराब एक ट्रक में छिपाकर ले जाई जा रही थी। रजखड़ घाटी में हाथीनाला-दुद्धी मार्ग पर ढलान वाले मोड़ के पास ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। बरामद शराब और ट्रक की अनुमानित कीमत करीब 64 लाख रुपये बताई गई है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस सीओ दुद्धी प्रभाकर ने बताया कि रविवार को दुद्धी थाना प्रभारी विश्वनाथ प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ म्योरपुर तिराहे पर जांच कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि रजखड़ घाटी में हाथीनाला-दुद्धी मार्ग पर एक ट्रक पलट गया है। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर ट्रक नंबर JK05G3831 पलटा हुआ मिला। पुलिस ने आसपास चालक और अन्य लोगों की तलाश की, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। भूसी की आड़ में छिपाई गई थी शराब पुलिस ने पलटे ट्रक की तलाशी ली तो उसमें भूसी की आड़ में पेटियों और प्लास्टिक की बोरियों में छिपाकर रखी गई अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। कुल 277 पेटियों और 100 प्लास्टिक बोरियों से 15,680 बोतल शराब मिली। पुलिस ने मौके से एक मोबाइल फोन भी कब्जे में लिया। तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस बरामदगी के बाद दुद्धी थाने में बीएनएस की धाराओं और आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की पहचान करने के साथ ही शराब तस्करी के नेटवर्क की जांच कर रही है।
Source link
सोनभद्र में भूसी की आड़ में शराब तस्करी:पलटे ट्रक से 4297 लीटर बरामद, शराब और ट्रक की कीमत करीब 64 लाख रुपए