कानपुर में गणेश विसर्जन उत्सव:ढोल-नगाड़ों संग दी गई विदाई, मुस्तैद पुलिस सुरक्षा के बीच संपन्न


कानपुर के कल्याणपुर में गणेश चतुर्थी का पर्व भगवान श्री गणेश के जन्मोत्सव के रूप में 10 दिनों तक हर्षोल्लास से मनाया जाता है। इसी कड़ी में कल्याणपुर स्थित बारा सिरोही नहर पर रविवार को गणेश विसर्जन किया गया। विसर्जन के दौरान अनेकों श्रद्धालु अपनी-अपनी गणेश प्रतिमाएं लेकर नहर पर पहुंचे और विधि-विधान से विसर्जन किया। श्रद्धालुओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ बप्पा को विदाई दी। जानकारी के अनुसार भक्त अपनी श्रद्धा के अनुसार प्रतिमा को घरों और पंडालों में स्थापित करते हैं और समय अनुसार विसर्जन करते हैं। कोई तीसरे दिन, कोई सातवें दिन, तो कोई 10वें या 11वें दिन विसर्जन करता है। विसर्जन से एक दिन पूर्व कई जगह विशाल भंडारों का भी आयोजन किया जाता है। इस दौरान नहर पर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था मुस्तैद दिखी। गोताखोरों और पुलिस बल की मौजूदगी में शांतिपूर्ण तरीके से विसर्जन संपन्न कराया गया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *