![]()
देवरिया में रविवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की सामाजिक समरसता रैली हुई। इस दौरान कैबिनेट मंत्री और सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने यूपी को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा- आने वाले समय में उत्तर प्रदेश 4 हिस्सों में बंटेगा। उन्होंने कहा- पूर्वांचल अलग राज्य बना तो वहां राजभर समाज का बेटा मुख्यमंत्री बनेगा। ओपी राजभर ने 27 प्रतिशत आरक्षण में हिस्सेदारी का मुद्दा उठाते हुए आरक्षण के बंटवारे की मांग दोहराई। उन्होंने कहा- जातिगत जनगणना के बाद आरक्षण में हिस्सेदारी के मुद्दे पर आगे बढ़ने की जरूरत है। उन्होंने सरकार की विभिन्न योजनाओं का भी जिक्र किया और गरीबों के इलाज, आयुष्मान कार्ड और पेंशन जैसी योजनाओं की जानकारी दी। 27 प्रतिशत आरक्षण में हिस्सेदारी की मांग रैली में प्रदेश सरकार में मंत्री और पार्टी अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर तय समय से करीब साढ़े 3 घंटे देर से पहुंचे। सोनूघाट स्थित जनता इंटर कॉलेज के मैदान में ओमप्रकाश राजभर ने रैली को संबोधित किया। आरक्षण, शिक्षा और सामाजिक भागीदारी के मुद्दे पर पार्टी का पक्ष रखा। उन्होंने कहा- गरीब और पिछड़े वर्ग के बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। समाज के बेटा-बेटी पढ़ेंगे, तभी विकास संभव होगा। बोले- राजभर वोट बेचते हैं तो दुकान बताएं मंत्री ने कुछ नेताओं की ओर से राजभर समाज के वोट को लेकर की गई टिप्पणी पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग कहते हैं कि राजभर वोट बेचते हैं। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि कोई वह दुकान बताए जहां वोट बेचा जाता है। 14 साल गांव-गांव घूमकर शिक्षा की बात कही राजभर ने कहा कि उन्होंने 14 साल तक गांव-गांव घूमकर लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सामाजिक एकता और संगठन को मजबूत करने की अपील की। ………………………………………………………………. यह खबर भी पढ़ें- ‘बेटियों को छेड़ने वाला अपना मृत्युदंड खुद साइन करता है’:योगी की चेतावनी, कहा- पहले एग्जाम कोई देता था, भर्ती किसी और की होती थी सीएम योगी ने लखनऊ में कहा- आज कोई किसी बेटी को छेड़ने का दुस्साहस नहीं कर सकता। अगर करेगा तो अंजाम वह जानता है। अगर नहीं जानता है तो मुझे लगता है कि वह अपने डेथ सेंटेंस (मृत्युदंड) पर खुद साइन कर रहा है। यहां पढ़ें पूरी खबर
Source link
राजभर बोले- पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री:उत्तर प्रदेश 4 हिस्सों में बंटेगा; 27 प्रतिशत आरक्षण में हिस्सेदारी चाहिए