Chandrashekhar Azad Basti Visit | Azad Samaj Party 2027 Election Rally

राज प्रकाश | बस्ती1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बस्ती में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद रविवार दोपहर करीब 1 बजे बस्ती पहुंचे। उन्होंने रुधौली क्षेत्र के मानिकचंद में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा।

चंद्रशेखर ने कहा कि देश में कई सरकारों को देखा है, जिन्होंने वादे तो बहुत किए, लेकिन वे धरातल पर पूरे नहीं हुए। उन्होंने कहा कि कोई संविधान बचाने की बात करता है तो कोई आरक्षण खत्म करने की। एससी, एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यक समुदायों के खिलाफ बन रहे माहौल और कानूनों को लेकर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि अब लोग घरों में बैठकर इंतजार नहीं करेंगे।

2027 के चुनाव के लिए संघर्ष का ऐलान

चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि आजाद समाज पार्टी ने मुकाबला करने और उत्तर प्रदेश में राजकाज बनाने के लिए संघर्ष करने का फैसला किया है। पार्टी ने शुरुआत में 45 प्रभारियों की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि पार्टी की चुनावी तैयारी वर्ष 2022 से चल रही है। वर्ष 2024 में नगीना और डुमरियागंज सीट पर चुनाव लड़ा गया था। नगीना से वह स्वयं सांसद चुने गए, जबकि डुमरियागंज में पार्टी को 80 हजार से अधिक वोट मिले।

बोले- 2022 से इंतजार कर रहे कार्यकर्ता अब तैयार

चंद्रशेखर ने कहा कि वर्ष 2022 से चुनाव लड़ने के अवसर का इंतजार कर रहे पार्टी कार्यकर्ता अब 2027 के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी ने संघर्ष के जरिए अपनी जमीन तैयार की है और अब यह समर्थन वोट में बदलेगा।

रुधौली की सभा को संगठन की मजबूती से जोड़ा

जनसभा में जुटी भीड़ का जिक्र करते हुए चंद्रशेखर आजाद ने दावा किया कि बस्ती में आजाद समाज पार्टी की जड़ें पहले से मजबूत हो रही हैं। उन्होंने कहा कि जहां सरकारी कार्यक्रमों में कर्मचारियों और विभिन्न वर्गों के लोगों को बुलाकर कुर्सियां भरनी पड़ती हैं, वहीं उनकी सभाओं में लोग खुद पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 में पार्टी को खुद को साबित करना था, लेकिन रुधौली की सभा ने संगठन की मजबूती दिखाई है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *