नागेन्द्र सिकरवार बने एटा भाजपा के जिला प्रभारी:प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने ब्रज क्षेत्र के 19 जिलों की सूची जारी की


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने नागेंद्र सिकरवार को एटा का जिला प्रभारी बनाया है। प्रदेश अध्यक्ष ने ब्रज क्षेत्र के 19 जिला प्रभारियों की सूची जारी की है, जिसमें एटा के लिए नागेंद्र सिकरवार का नाम शामिल है। आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए भाजपा ने यह जिम्मेदारी सौंपी है। नागेंद्र सिकरवार ने 8 साल की उम्र में संघ ज्वाइन किया था। 15 साल की उम्र में वे विद्यार्थी परिषद से जुड़े। 1994 में वे विद्यार्थी परिषद के प्रदेश मंत्री और 12 जिलों के संगठन मंत्री रहे। इसके बाद वे आरएसएस में वापस लौटे और 1998 से 2001 तक मथुरा के नगर कार्यवाह रहे। 2008 तक वे आगरा विभाग के विभाग बौद्धिक प्रमुख रहे। 2008 से 2016 तक उन्होंने भाजपा में जिला महामंत्री के रूप में काम किया। 2017 में उन्हें मथुरा का जिलाध्यक्ष बनाया गया, जहां वे 2020 तक इस पद पर रहे। 2020 से 2026 तक उन्होंने ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी संभाली। वे 2020 से 2023 तक जिला प्रभारी भी रहे। नागेंद्र सिकरवार ने एमए और एलएलएम आगरा से किया है। इस दौरान नागेंद्र सिकरवार ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, उसे वे पूरी मेहनत से निभाएंगे। उन्होंने 2027 के चुनाव में सभी विधानसभा सीटों पर भाजपा का परचम लहराने का भरोसा दिलाया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *