बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो एयरलाइंस की एक फ्लाइट की लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। फ्लाइट में सवार एक यात्री की अचानक तबीयत खराब हो गई थी, जिसके बाद यह फैसला लिया गया।
.
एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, इंडिगो की फ्लाइट 6ई-1054 बैंकॉक से रात करीब 8:15 बजे उड़कर रात 11:10 बजे दिल्ली पहुंचती है। शनिवार रात यह फ्लाइट अपने तय समय पर बैंकॉक से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी।
रास्ते में अचानक एक यात्री की तबीयत बिगड़ गई। क्रू मेंबर ने तुरंत इसकी जानकारी पायलट को दी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पायलट ने समझदारी दिखाते हुए लखनऊ एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग की इजाजत मांगी। इजाजत मिलने के बाद विमान को रात करीब 10:55 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया।पूरी खबर पढ़ें
भोजपुरी अभिनेता रितेश पांडेय को जान से मारने की धमकी, डॉन बताकर फोन पर मांगी रंगदारी

भोजपुरी फिल्मों के प्रसिद्ध गायक और अभिनेता रितेश पांडेय से शनिवार को फोन करके अपराधियों ने रंगदारी मांगी है। कॉलर ने खुद को डॉन बताकर रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी है। इसकी शिकायत रितेश ने सारनाथ पुलिस को दी, इसके बाद तहरीर देकर केस दर्ज करने की मांग की। रितेश पिछले कुछ दिनों से सारनाथ इलाके में नया मकान बनवाकर रह रहे हैं।
पुलिस ने रितेश से पूछताछ के बाद कॉल रिकॉर्डिंग सुनी और मामले की जांच शुरू करके नंबर को सर्विलांस पर लगाया है। वहीं एसीपी सारनाथ ने अभी किसी कार्रवाई के बारे में बताने से इनकार किया है। वहीं देर रात तक एफआईआर दर्ज किया गया। पढ़ें पूरी खबर…
गाजियाबाद में कार में लगी आग:डंपिंग ग्राउंड के बाहर डंपर ने टक्कर मारी थी, गाड़ी में बैठे तीन लोग सुरक्षित

गाजियाबाद के ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र में शनिवार आधी रात डंपिंग ग्राउंड से निकल रहे डंपर ने एक कार में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कार पलट गई। हादसे के कुछ देर बाद कार में आग लग गई। गनीमत रही कि आसपास मौजूद लोगों ने कार सवार तीन लोगों को समय रहते बाहर निकाल लिया। तीनों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
पुलिस के मुताबिक, डंपर की टक्कर से कार सड़क पर पलट गई थी। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने कार में फंसे तीनों लोगों को बाहर निकाला। इसके कुछ देर बाद पलटी हुई कार में अचानक आग लग गई। सूचना पर लोनी से दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।पूरी खबर पढ़ें
प्रयागराज में शराब कारोबाी की बहू फंदे से लटकी मिली: ढाई साल पहले हुई थी शादी

प्रयागराज के धूमनगंज में शनिवार शाम शराब व्यवसायी की बहू हर्षिता श्रीवास्तव (31) का शव घर की पहली मंजिल के कमरे में फंदे से लटका मिला। हर्षिता करीब डेढ़ साल की बेटी को नीचे छोड़कर ऊपर कमरे में गई थी। काफी देर तक वह नीचे नहीं आई तो बच्ची रोने लगी।
ननद ने ऊपर जाकर कई बार आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। कमरे का दरवाजा भीतर से बंद था। कई बार फोन करने के बाद भी कॉल रिसीव नहीं हुई। पति के पहुंचने के बाद दरवाजा तोड़ा गया तो हर्षिता फंदे पर लटकी मिली।पूरी खबर पढ़ें
महराजगंज में टेलर ने बाइक और ई-रिक्शा को मारी टक्कर, दो लोगों की मौत

महराजगंज में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। शुक्रवार शाम तेज रफ्तार टेलर ने पहले बाइक को टक्कर मारी। इसके बाद अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा से आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।
ई-रिक्शा में बैठे तीनों लोग सड़क पर गिर गए। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो घायलों को अस्पताल ले जाया गया। यहां इलाज के दौरान दूसरे की भी मौत हो गई। हादसा जिला मुख्यालय से 35 किलोमीटर दूर घुघली थाना क्षेत्र में हुआ। पढ़ें पूरी खबर…
