फर्रुखाबाद लोहिया अस्पताल में नया पीडियाट्रिक वार्ड होगा शुरू:इमरजेंसी में वार्ड फुल होने के बाद बच्चे अब यहीं किए जाएंगे एडमिट


फर्रुखाबाद के लोहिया अस्पताल में नया पीडियाट्रिक वार्ड शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। सीएमएस ने बताया कि इमरजेंसी से भर्ती किए गए बच्चों को अब इसी वार्ड में रखा जाएगा। दरअसल, इन दिनों अस्पताल में बड़ी संख्या में बीमार बच्चे इलाज के लिए आ रहे हैं। इनमें बुखार और पेट संबंधी बीमारियों से पीड़ित बच्चे ज्यादा हैं। ऐसे में मौजूदा बच्चा वार्ड अक्सर भर जाता है, जिससे मरीजों को परेशानी होती है।
इसी समस्या को देखते हुए लोहिया अस्पताल पुरुष के सीएमएस ने रेन बसेरा के पास बने 20 बेड के पीडियाट्रिक वार्ड को चालू करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने खुद वार्ड का दौरा किया और कर्मचारियों को साफ-सफाई के निर्देश भी दिए।
यह वार्ड लाखों रुपये की लागत से बना था। कुछ समय पहले जिलाधिकारी ने भी इसका निरीक्षण किया था और इसे जल्द चालू करने के निर्देश दिए थे। अब इमरजेंसी में आने वाले छोटे बच्चों को यहीं भर्ती किया जाएगा, खासकर तब जब इमरजेंसी का पीडियाट्रिक वार्ड भर जाए।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *