![]()
भाजपा ने अपने प्रदेश संगठन में जिला प्रभारियों की जिम्मेदारियों में फेरबदल किया है। इसके तहत कन्नौज के पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत को फर्रुखाबाद का जिला संगठन प्रभारी बनाया गया है। एमएलसी प्रांशु दत्त द्विवेदी को कानपुर महानगर दक्षिण और पूर्व जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता को कन्नौज जनपद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह बदलाव विधानसभा चुनाव नजदीक आने के मद्देनजर संगठन को मजबूत करने के लिए किया गया है। जिला संगठन प्रभारियों की नई सूची शनिवार को जारी की गई।
इस सूची के अनुसार, फर्रुखाबाद के पूर्व प्रभारी और क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शिव महेश दुबे को अब कानपुर देहात का जिला प्रभारी बनाया गया है। कन्नौज के पूर्व जिला अध्यक्ष नरेंद्र राजपूत को फर्रुखाबाद का जिला संगठन प्रभारी नियुक्त किया गया है। विधान परिषद सदस्य प्रांशु दत्त द्विवेदी को कानपुर महानगर दक्षिण का जिला प्रभारी बनाया गया है। फर्रुखाबाद निवासी पूर्व जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता को कन्नौज जनपद का जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है।
Source link
नरेंद्र राजपूत बने फर्रुखाबाद के प्रभारी:भाजपा ने जिला संगठन प्रभारियों में किया फेरबदल, प्रांशु को कानपुर और रूपेश को कन्नौज की जिम्मेदारी