![]()
लखनऊ के अलीगंज सेक्टर-डी में 22 जून को हुए भीषण अग्निकांड के मामले में पुलिस ने 87 दिन बाद कोर्ट में 500 से अधिक पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। इसमें भवन स्वामी वीरेंद्र प्रसाद शुक्ला, रामकृष्ण उपाध्याय, तुषांक कृष्ण जायसवाल और स्टूडियो संचालक सुरेश कुमार साहू को आरोपी बनाया गया है। वहीं, मामले का एक आरोपी सुरेंद्र अब भी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। चार गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र
पुलिस ने जांच के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है। इसमें भवन स्वामी से लेकर स्टूडियो संचालक तक को आरोपी बनाया गया है। 500 से अधिक पन्नों की चार्जशीट दाखिल होने के बाद अब मामले की न्यायिक प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। फरार आरोपी की तलाश में दबिश
मामले में आरोपी सुरेंद्र की गिरफ्तारी अभी नहीं हो सकी है। पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। अधिकारियों के मुताबिक उसकी गिरफ्तारी के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Source link
87 दिन बाद खुली जांच की परतें, कोर्ट पहुंची चार्जशीट:अलीगंज अग्निकांड में चार आरोपियों पर 500 से ज्यादा पन्नों का आरोपपत्र दाखिल, एक आरोपी अब भी फरार