लखनऊ गणेशोत्सव में राधा-कृष्ण की झांकी सजी:351 परिवारों ने 'मनौतियों के राजा' को 56 भोग चढ़ाया; भजनों पर झूमे श्रद्धालु


लखनऊ के झूलेलाल वाटिका में चल रहे गणेशोत्सव के छठे दिन शनिवार को राधा अष्टमी पर राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकी सजाई गई। ‘मनौतियों के राजा’ को 351 परिवारों की ओर से 56 भोग अर्पित किया गया। महिलाएं, पुरुष और बच्चे भोग की थालियां लेकर ढोल-नगाड़ों के साथ पंडाल पहुंचे। भोग अर्पित होते ही पंडाल गणपति बप्पा मोरया और मनौतियों के राजा के जयकारों से गूंज उठा। कोलकाता के भजन गायक संजय शर्मा ने छप्पन भोग से जुड़े भजनों की प्रस्तुति दी। श्रद्धालु भजनों पर झूमते नजर आए। शाम को राधा-कृष्ण रास की झांकी प्रस्तुत की गई। संजय शर्मा के राधा-कृष्ण भजन पर श्रद्धालु भक्ति में डूब गए। इस मौके पर कार्यक्रम में बीबी ग्रुप के चेयरमैन विराज सागर दास शामिल हुए। समिति के संरक्षक भारत भूषण गुप्ता ने बताया कि रविवार को दोपहर 12 बजे सिंदूराभिषेक होगा। 23 सितंबर को दोपहर 12 बजे पाशांकुश पूजन और 24 सितंबर को दोपहर 12 बजे महाभिषेक होगा। इसी दिन रात 8 बजे महामोदक का आयोजन किया जाएगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *